2 दिसंबर से दिल्ली में हो रहा स्वर धरोहर फेस्टिवल का आगाज, जानिए प्रमुख कलाकारों के नाम और पूरा शेड्यूल

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत इस बार स्वर धरोहर फाउंडेशन की तरफ से स्वर धरोहर फेस्टिवल का रंगारंग आगाज दिल्ली के इंडिया गेट पर होने जा रहा है। यह कार्यक्रम 2 से 4 दिसंबर तक चलने वाला है। इस दौरान कार्यक्रम के तीनो दिन मंच पर आपको देश के जाने माने संगीतकार, कवि, गजल आरटिस्ट, सूफी गायक आदि देखने को मिलेंगे।

Vishal Rana
Vishal Rana

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत इस बार स्वर धरोहर फाउंडेशन की तरफ से स्वर धरोहर फेस्टिवल का रंगारंग आगाज दिल्ली के इंडिया गेट पर होने जा रहा है। यह कार्यक्रम 2 से 4 दिसंबर तक चलने वाला है। इस दौरान कार्यक्रम के तीनो दिन मंच पर आपको देश के जाने माने संगीतकार, कवि, गजल आरटिस्ट, सूफी गायक आदि देखने को मिलेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय कला, संगीत और इसकी विरासत को लेकप्रिय बनाना है।

स्वर धरोहर फेस्टिवल सिर्फ एक मंच नही बल्कि अनसुने कलाकारों के लिए एक आवाज भी है जो इंस मंच से अपनी कला का प्रदर्शन करके जनता के बीच अपनी पहचान बनाते है। इस कार्यक्रम के दौरान आप एक ही छत के नीचे कला के विभिन्न रूपों को देख और सीख सकेंगे।

इसका मुख्य उद्देश्य भारत की प्रतिष्ठित कला और संस्कृति को प्रदर्शित करने के साथ-साथ भारतीय राज्यों की समृद्ध साहित्यिक कला और विरासत को दिखाना है जिससे पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद मिल सके। वहीं इस बार दिल्ली में आयोजित हो रहे स्वर धरोहर फेस्टिवल में आपको दो मंच म्यूजिकल मंच और दूसरा साहित्य मंच देखने को मिलेंगे। म्यूजिकल मंच पर प्रस्तुति देंगे ये कलाकर........

2 दिसंबर को म्यूजिकल मंच पर प्रस्तुति देने वाले कलाकार

शाम 4 से 6 बजे तक  शाम 6 से 6:45 बजे तक   शाम 7 से 8 बजे तक  रात 8 से 10 बजे तक
महताब अली (सितार वादन)  पं. ललित प्रसाद (शास्त्रीय गायन) दिवाकर मीना (ग़ज़ल)   क्लासिकल   हमसर हयात और अतहर हयात (सूफी ब्रदर्स द्वारा सूफियाना कलाम)








3 दिसंबर को म्यूजिकल मंच पर प्रस्तुति देने वाले कलाकार

सबुह 10 से 12 बजे तक  शाम 4 से 5:30 बजे तक  शाम 6 से 7:30 तक रात 8 से 10 बजे तक 
फरीद हसन (शास्त्रीय गायन) गुलफाम अहमद, पं. सुवीर मिश्रा (सुरबहार वादन मुंबई से) बशारत अली (सूफी कलाम) पद्म श्री सरोद वादक गुलफाम अहमद सुरिंदर खान (ग़ज़ल)

4 दिसंबर को म्यूजिकल मंच पर प्रस्तुति देने वाले कलाकार

सुबह 10 से 12 बजे तक शाम 4 से 5 बजे तक 5:30 से 7:30 बजे तक रात 8 से 10 बजे तक
सुश्री गुलाम हसन (शास्त्रीय गायन कोलकाता से)  रबाब उस्ताद गुलफाम अहमद स्वराग बैंड (राजस्थानी बैंड) खान साब और अनीस साबरी (सूफियाना कलाम जुगलबंदी) नूरान सिस्ट

साहित्य मंच पर प्रस्तुति देंगे ये कलाकर........

2 दिसंबर को साहित्य मंच पर प्रस्तुति देने वाले कलाकार

शाम 4 से 5 बजे तक   शाम 5:30 से 6 बजे तक     6:30 से रात 10 बजे तक
मसूद हाशमी, अनस फैजी (दास्तानगोही)   इकबाल रिजवी, अनंत विजय, दिनेश श्रीनेत (टॉक शो) मुशायरा/कवि सम्मेलन

3 दिसंबर को साहित्य मंच पर प्रस्तुति देने वाले कलाकार

शाम 4 से 5 बजे तक   शाम 5:30 से 6 बजे तक शाम 6 से 7 बजे तक   रात 7 से 10 बजे तक
(दास्तानगोही)    हंसराज हंस (टॉक शो) मुशायरा/कवि सम्मेलन स्टैंडअप कॉमेडी

4 दिसंबर को साहित्य मंच पर प्रस्तुति देने वाले कलाकार

शाम 4 से 5 बजे तक    शाम 5:30 से 6 बजे तक  6:30 से रात 10 बजे तक
(नुक्कड नाटक/ दास्तानगोही)   मोहित चौहान (टॉक शो)  मुशायरा/कवि सम्मेलन

इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोग अपने पसंदीदा कलाकारों से प्रश्न भी पूछ सकते है। स्वर धरोहर फेस्टिवल में जाने के लिए आपको एक पास लेना होगा। पास लेने के लिए आप संस्कृति मंत्रालय (Ministry of Culture) के ऑफिशियल अकाउंट पर जाकर वहां रजिस्टर कर सकते है। नीचे दिये गए लिंक पर क्लिक करके आप सीधे संस्कृति मंत्रालय (Ministry of Culture) के अकाउंट पर जा सकते है।

calender
01 December 2022, 05:51 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो