UAE में उर्फी जावेद की एंट्री बैन, जाने वजह...

अभिनेत्री अब कभी दुबई नहीं जा पाएंगी। इसके पीछे उनके कपड़े नहीं बल्कि उनका नाम है। उर्फी जावेद ने अपने पासपोर्ट पर अपना नाम उर्फी कर दिया है।

calender
24 November 2022, 09:00 PM IST

Urfi Javed Dubai News: उर्फी जावेद ने अपने आप को एक नई मुसीबत में फंसा लिया है और इस बार उन पर किसी ने निशाना नहीं साधा है। अभिनेत्री अब कभी दुबई नहीं जा पाएंगी। इसके पीछे उनके कपड़े नहीं बल्कि उनका नाम है। उर्फी जावेद ने अपने पासपोर्ट पर अपना नाम उर्फी कर दिया है। यह सिंगल नाम है। इसके चलते अब वह कभी दुबई नहीं जा पाएंगी। यह जानकारी उर्फी जावेद ने खुद इंस्टाग्राम पर शेयर की  है।

उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर जानकारी देते हुए लिखा है, 'मेरा आधिकारिक नाम सिर्फ उर्फी है। कोई सरनेम नहीं है और अब मैं दुबई नहीं जा सकती। इसके साथ उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें लिखा है, 'यूएई में बिना सरनेम के व्यक्ति यात्रा नहीं कर सकते।'

उर्फी जावेद अपने अतरंगी कपड़े को लेकर और बोल्ड अंदाज को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। उनका ये अंदाज फैंस को काफी ज्यादा पसंद आता है। 

calender
24 November 2022, 09:00 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो