कुत्तों को खाना खिला रही युवती को SUV ने मारी जोरदार टक्कर, वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर दिल दहला देने वाला एक वीडियो सामने आया है। जिसमें अपने घर के ही पास कुछ कुत्तों को खाना खिला रही 25 वर्षीय युवती को एक तेजी से आ रही SUV ने टककर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गयी है। यह घटना शनिवार की रात की है। जिसका CCTV वीडियो सोशल मीडिया ( Social Media) पर अब खूब शेयर किया जा है।

Poonam Chaudhary

जानकारी के मुताबिक यह घटना चंडीगढ़ (Chandigarh) की है। जहाँ एक 25 वर्षीय युवती अपनी माँ मनजिंदर कौर के साथ कुत्तों को खाना खिला रही थी। वह शनिवार रात के समय अपने घर के पास ही कुत्तों को खाना खिला रहीं थी। जिस दौरान एक तेज़ रफ़्तार से आ रही SUV ने युवती को जोरदार टककर मार कुचल दिया और मौके से ही फरार हो गयी। जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गयी है। घायल युवती का नाम तेजस्विता बताया जा रहा है। अभी उसको सेक्टर 16 के सरकारी मुलती स्पेशिलिटी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। डॉक्टर्स के मुताबिक घायल तेजस्विता को काफी जगह गंभीर चोटें आई हैं। उसको सिर के साथ - साथ पूरे शरीर पर काफी चोटें आई हैं। लेकिन वह अब खतरे से बाहर है।

वहीँ हिट एंड रन( Hit and Run) के मामले में SUV चालक की कोई पहचान नहीं हुई है। चंडीगढ़ पुलिस (Chandigarh police) ने बताया अभी पीड़िता और उसके परिवार का बयान दर्ज किया जायेगा और FIR दर्ज कर ली गयी है। पुलिस आरोपी को जल्द ही ढूंढ निकालेगी।

ये भी पढ़ें.......

ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने लगाई दो लड़कियों को हेलमेट पहनने के लिए कुछ इस तरह फटकार, अंदाज़ देख हो जाएंगे हैरान

calender
18 January 2023, 12:17 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो