ब्रोकली का जूस विटामिन सी से भरपूर होता है जिसे रोज सुबह खाली पेट पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। ब्रोकली का जूस आपके शरीर को वायरस और बैक्टीरिया से दूर रखता है।
Credit: Google
कोलेस्ट्रॉल करता है कंट्रोल
शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल दिल की बीमारी का कारण बनता है। जिससे दिल का दौरा भी पड़ सकता है। रोज सुबह ब्रोकली का जूस पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल होता है।
Credit: Google
हड्डियां होती हैं मजबूत
ब्रोकली का जूस हड्डियों के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है और बीमारियों को भी दूर रखता है।
Credit: Google
डायबिटीज के लिए फायदेमंद
ब्रोकली का जूस एंटी ऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर होता है। जिसके चलते ये डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। रोज सुबह खाली पेट ब्रोकली का जूस पीने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
Credit: Google
स्किन को रखे हेल्दी और ग्लोइंग
ब्रोकली के जूस में विटामिन सी होता है जो आपकी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाता है। अच्छी स्किन के लिए आप रोज सुबह ब्रोकली का जूस खाली पेट पिएं।
Credit: Google
सूजन और दर्द करे कम
अगर आपके शरीर में कहीं सूजन या दर्द की शिकायत है तो रोज सुबह ब्रोकली के जूस का सेवन करें। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो सूजन और दर्द को कम करने में मदद करता है।
Credit: Google
खून की कमी
ब्रोकली का जूस पीने से खून की कमी को पूरा किया जा सकता है। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। रोज सुबह ब्रोकली का जूस पीने से शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ता है।
Credit: Google
जानें अल्जाइमर के मरीज को क्या खाना है और क्या नहीं