New Year 2023: नए साल पर सुख और समृद्धि के लिए इन बातों का रखें ध्यान
Dheeraj Dwivedi
31-12-2022 IST
thejbt.com
ईष्ट देवता की करें पूजा
साल के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर को अपने ईष्ट देवता की पूजा करनी चाहिए। इस दौरान भजन कीर्तन भी किया जा सकता है।
Credit: Google
जरूरतमंदों की करें मदद
साल के आखिरी दिन जरुरतमंदों की मदद करनी चाहिए। संभव हो तो खाने पीने की चीजों के अलावा कपडे भी दान करें।
Credit: Google
काले वस्त्र ना पहनें
वर्ष के आखिरी दिन काले रंग के वस्त्र पहनने से बचना चाहिए। इसके बजाय चमकदार और सुन्दर कपडे पहनें।
Credit: Google
सूर्य की करें आराधना
नववर्ष में सूर्य देव की आराधना से शुभ फल की प्राप्ति होगी। उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने से आरोग्य की प्राप्ति होती है।
Credit: Google
कर्ज लेन-देन से बचें
साल के आखिरी दिन कर्ज लेना या देना नहीं चाहिए। इसके अलावा बहस और झगड़ा या किसी भी प्रकार के विवाद से बचना चाहिए।
Credit: Google
घर में करें रोशनी
अपने और परिवार की खुशहाली के लिए नए साल के पहले दिन घर में रोशनी करनी चाहिए। इसके अलावा घर को फूलों से भी सजाया जा सकता हैं।
Credit: Google
घर में लगाएं फूलों के पौधे
यदि किसी शारीरिक परेशानी से जूझ रहे हैं तो वर्ष के पहले दिन घर में फूल के पौधे लगाने चाहिए। सहस्त्रनाम पाठ करने का भी लाभ मिलता है।
Credit: Google
जानिए हनुमान जी को कैसे करें प्रसन्न
Read More