Ujjain Famous Temple: महाकाल लोक के साथ उज्जैन में करें इन मंदिरों के दर्शन


04-01-2023 IST

उज्जैन के प्रसिद्ध मंदिर

    महाकाल की नगरी उज्जैन को मंदिरों का शहर कहा जाता है। अगर आप महाकाल का आशीर्वाद लेने जा रहे है तो इन प्रसिद्धमंदिरों के भी दर्शन करें।

Credit: Google

चिंतामण गणेश मंदिर

    मंदिर में भगवान गणेश 3 रूपों चिंतामण और इच्छामन तथा सिद्धिविनायक के रूप में विराजमान हैं। अपनी मनोकामनाओं के लिए यहां श्रद्धालु उल्टा स्वस्तिक बनाते हैं।

Credit: Google

काल भैरव मंदिर

    काल भैरव को बाबा महाकाल का सेनापति कहा जाता है। काशी में जैसे बाबा विश्वनाथ के साथ काल भैरव के दर्शन जरूरी माने जाते हैं। वैसे ही उज्जैन में महाकाल के साथ काल भैरव के दर्शन भी जरूरी हैं।

Credit: Google

हरसिद्धि माता मंदिर

    महाकाल मंदिर के पास स्थिति हरसिद्धि माता का मंदिर शक्ति पीठ है। यहां माता सती की कोहनी गिरी थी। मंदिर के सामने बनी दो बड़ी दीपमालिकाएं भी श्रद्धलुओं के लिए आस्था का केंद्र हैं।

Credit: Google

मंगलनाथ मंदिर

    मंगलनाथ मंदिर में मंगल ग्रह के दोष निवारण के लिए भातपूजा की जाती है। इसे मंगल ग्रह का जन्म स्थान भी माना जाता है। यहां पृथ्वी माता का मंदिर भी है।

Credit: Google

रामघाट

    उज्जैन में शिप्रा नदी के तट पर रामघाट सबसे प्रसिद्ध स्थान है। सिंहस्थ के दौरान यहां शाही स्नान होता है। मान्यता है कि भगवान श्री राम ने यहां उनके पिता दशरथ जी का तर्पण किया था।

Credit: Google

सांदीपनि आश्रम

    भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा ने अपनी शिक्षा उज्जैन में सांदीपनि ऋषि के आश्रम में प्राप्त की थी। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन यहां विशेष आयोजन होता है।

Credit: Google

जानिए कैसे मनाई जाता है पंजाब में होली का त्यौहार