केंद्र सरकार ने बढ़ाई Voter Id-Aadhaar Card को लिंक करवाने की डेडलाइन

कार्ड धारक अब 31 मार्च,2024 तक अपने वोटर आईडी कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवा सकते हैं।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

Voter ID Aadhaar Card Link : आधार कार्ड वर्तमान समय में देश के किसी भी नागरिक की पहचान बताने वाला सबसे बड़ा दस्तावेज है। आज हम कहीं भी जाते है आधार कार्ड का इस्तेमाल एक आईडी प्रूफ के रूप में किया जाता है। आधार कार्ड देश के लोगों के लिए इतना महत्वपूर्ण दस्तावेज है कि सरकार इसके पैन कार्ड तक से लिंक करवाने के आदेश दे रही है।

अब आपको बता दें कि भारत सरकार ने आधार कार्ड के महत्व को देखते हुए इसे वोटर आईडी कार्ड से लिंक करने को कहा है। बहुत पहले से केंद्र सरकार ने नागरिकों के कहा था कि वो अपने वोटर आईडी कार्ड को आधार कार्ड को लिंक कर लें।

अगर आप किसी कारणवश अपने आधार को वोटर आईडी कार्ड से लिंक नहीं कर पाएं है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपको बता दें कि भारत सरकार ने आधार कार्ड को वोटर आईडी कार्ड से लिंक करने की समय अवधि को बढ़ा दिया है।

एक साल का मिला मौका

सरकार ने वोटर आईडी कार्ड और आधार कार्ड को लिंक करवाने के लिए कार्ड धारकों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने बताया कि अब तक वोटर आईडी कार्ड और आधार कार्ड को लिंक करने की आखिरी तारीख 1 अप्रैल, 2023 थी।

लेकिन अब इस डेथ को बढ़ा दिया है यानी कार्ड धारक अब 31 मार्च,2024 तक अपने वोटर आईडी कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवा सकते हैं। सरकार ने लोगों को पूरे एक साल का समय दिया है अपने वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए।

Voter Id-Aadhaar Card लिंक स्वैच्छिक

केंद्र सरकार ने कहा है कि वोटर आईडी कार्ड और आधार कार्ड को लिंक करवाना है या नहीं यह कार्ड धारकों का स्वैच्छिक फैसला हो सकता है। सरकार ने इसे आवश्यक नहीं रखा है। खास बात यह है कि अगर कोई व्यक्ति किसी वजह से अपने वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक नहीं करवा पाता है तो इस पर किसी तरह की कोई कार्रवाई भी नहीं होगी।

Voter Id-Aadhaar Card लिंक करने का लाभ

चुनाव आयोग ने वोटर आईडी कार्ड और आधार कार्ड को लिंक करवाने के फायदे के बारे में जानकारी दी। आयोग के अनुसार दोनों कार्ड को लिंक करने से सही मतदाता की पहचान और एक ही लोकसभा क्षेत्र में एक ही नाम से दो रजिस्ट्रेशन को रोका जा सकता है।

आपको बता दें कि दोनों कार्ड को लिंक करने का सबसे बड़ा लाभ होगा फर्जी वोट डालने वालों की संख्या खत्म होगी। पहले वोटिंग लिस्ट में व्यक्ति 2-3 बार नाम करवा लेता था। लेकिन अब वोटिंग से धांधली रोका जा सकता है।

SMS से करें लिंक

अगर आप अपने दोनों कार्ड को घर बैठे कॉल से या एसएमएस से लिंक करवाना चाहते हैं तो इसका आप्शन भी आपको मिलता है। एसएमएस से लिंक करने के लिए आप अपने वोटर आईडी और आधार नंबर को लिखकर 166-51969 पर भेज दें। वहीं 1950 पर आप कॉल करके दोनो कार्ड को लिंक करवा सकते हैं।

ऑफलाइन ऐसे करें लिंक

ऑफलाइन मोड में वोटर आईडी कार्ड को आदार कार्ड से लिंक करने के लिए आपको अपने बूथ लेवल ऑफिसर को आवेदन देना होगा। वेरिफिकेशन के बाद आपको दोनों कार्ड लिंक हो जाएंगे।

ऑनलाइन ऐसे करें लिंक

• Voter Id-Aadhaar Card लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको nvsp.in ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। 

• इसके बाद होम पेज पर जाएं और Search In Electoral Roll पर क्लीक करें।

• पूछी गई पर्सनल डिटेल और आधार नंबर डालें।

• मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा उसे डालें।

• ओटीपी सबमिट करने के बाद आपका वोटर आईडी कार्ड आधार कार्ड से लिंक हो जाएगा।

calender
22 March 2023, 03:15 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो