गौतम अडानी को लग रहा एक के बाद एक बड़ा झटका, अब टॉप-20 अमीरों की लिस्ट से भी हुए बाहर

साल 2023 भारत के उद्योगपति गौतम अडानी के लिए अभी तक बेहद खराब रहा है जहां साल 2022 तक गौतम अडानी दुनिया के टॉप-5 अमीरों की लिस्ट में शामिल थे तो वहीं अब टॉप-20 से भी बाहर हो गए है। दरअसल पिछले कुछ दिनों से अडानी ग्रुप में काफी उथल-पुथल मची हुई शेयर बाजार पर अडानी ग्रुप के शेयरों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

Vishal Rana
Vishal Rana

साल 2023 भारत के उद्योगपति गौतम अडानी के लिए अभी तक बेहद खराब रहा है जहां साल 2022 तक गौतम अडानी दुनिया के टॉप-5 अमीरों की लिस्ट में शामिल थे तो वहीं अब टॉप-20 से भी बाहर हो गए है। दरअसल पिछले कुछ दिनों से अडानी ग्रुप में काफी उथल-पुथल मची हुई शेयर बाजार पर अडानी ग्रुप के शेयरों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। जिसके चलते पिछले एक हफ्ते में गौतम अडानी को 100 अरब डॉलर का नुकसान हो चुका है।

बता दें, अडानी ग्रुप में ये उथल-पुथल का सिलसिला हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आने के बाद शुरू हुआ। दरअसल हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप की कई कंपनियों के वित्तीय लेन-देन को लेकर काफी सवाल खड़े किए गए है और इसको लेकर अडानी ग्रुप पर कई आरोप भी लगाए। तबसे अडानी ग्रुप को एक के बाद एक बड़े झटके झेलने पड़ रहे। साल 2022 में गौतम अडानी ने कमाई थी उससे ज्यादा वे अभी तक साल 2023 के एक महीने के अदर ही गवां चुके है।

साल 2022 के आखिरी तक गौतम अडानी दुनियाभर के अमीरों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए थे लेकिन साल 2023 के पहले ही महीने में वे 21वें नंबर पर आ गए है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, अब गौतम अडानी की नेटवर्थ 61.3 अरब डॉलर ही रह गई है जो साल 2022 के अंत तक 218 अरब डॉलर हो गई थी। अडानी ग्रुप की कंपनियों का मार्केट कैप 107 अरब डॉलर घट गया है। इतना ही नहीं अब गौतम अडानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति भी नहीं रहे है बल्कि अब एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति एक बार फिर से मुकेश अंबानी हो गए है।

बता दें, देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने अडानी ग्रुप की कई फर्मो को 21000 करोड़ रुपये तक का कर्ज दे रखा है। हालांकि यह रकम भारतीय स्टेट बैंक के नियमों के तहत दिए जाने वाले कर्ज की आधी है। एसबीआई का कहना है कि फिलहाल के समय में अडानी ग्रुप ने बैंक से कोई लोन नहीं लिया है। फिलहाल तो गौतम अडानी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है।

calender
03 February 2023, 10:47 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो