score Card

साल 2023 में प्राइवेट नौकरी वालों का इतना होगा इंक्रीमेंट

प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। बता दे, साल 2023 में प्राइवेट कंपनियों में नौकरी करने वाले कर्मचारियों की सैलेरी में 10 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी। इस खबर के बाद प्राइवेट कर्मचारियों में खुशी का माहौल बना है।

Vishal Rana
Edited By: Vishal Rana

प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। बता दे, साल 2023 में प्राइवेट कंपनियों में नौकरी करने वाले कर्मचारियों की सैलेरी में 10 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी। इस खबर के बाद प्राइवेट कर्मचारियों में खुशी का माहौल बना है। अब उनको साल 2023 में बढ़ने वाली सैलेरी का इंतजार है। जानकारी के मुताबिक फिलहाल प्राइवेट कंपनियां थोड़े खराब दौर से गुजर रही है लेकिन साल 2023 में ये सब ठीक होने वाला है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2022-23 में 10 प्रतिशत वेतन बढ़ाने की व्यवस्था भारतीय कंपनी कर रही है। बात अगर पिछले साल की करे तो वास्तविक वेतन वृद्धि 9.5 प्रतिशत थी। भारत में नियोक्ताओं ने चालू वित्त वर्ष के लिए अधिक वेतन वृद्धि का बजट रखा है जो पिछले साल की तुलना में काफी ज्यादा है।

रिपोर्ट में कहा गया कि, 2021-22 की तुलना में केवल 5.4 प्रतिशत ने बजट कम किया है। एशिया प्रशांत (APAC) क्षेत्र में सबसे अधिक वेतन वृद्धि भारत में होगी। एक चौथाई ने बजट में कोई बदलाव नहीं किया।

इसको लेकर भारत में 590 कंपनियों से बात हो चुकी है। अगले साल चीन में छह प्रत‍िशत, हांगकांग और सिंगापुर में चार प्रत‍िशत वेतन बढ़ साकता है। बताते चले, यह रिपोर्ट अप्रैल और मई 2022 में 168 देशों में किए गए सर्वे पर आधारित है।

और पढ़ें.....

कार-बाइक चलाने वालों को नितिन गडकरी ने दिया तोहफा

calender
16 August 2022, 03:51 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag