Layoffs Employees : बढ़ती महंगाई की वजह से कई कंपनियों ने कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता

कई ई-कॉमर्स से पिछले साल बहुत से वर्कर्स की छंटनी की थी, कंपनियों में छटनी का सिलसिला आज भी जारी है। Zoom, Ebay, Dell, HP समेत कई कंपनियों ने महंगाई के चलते कर्मचारियों को जॉब्स ने निकाल दिया है।

calender
08 February 2023, 12:51 PM IST

महंगाई की मार आम आदमी को झेलनी पड़ रही है। एक तरफ देश में महंगाई बढ़ रही है तो दूसरी तरफ कर्मचारियों को कंपनियां नौकरी से निकाल रही हैं। कर्मचारियों ने पिछले साल बहुत से वर्कर्स की छंटनी की थी, कंपनियों में छटनी का सिलसिला आज भी जारी है। Zoom, Ebay, Dell, HP समेत कई कंपनियों ने महंगाई के चलते कर्मचारियों को जॉब्स ने निकाल दिया है।

ebay

अमेरिका की ई-कॉमर्स कंपनी ईबे ने अपनी कंपनी में छंटनी का ऐलान किया है। कंपनी के जल्द ही 500 कर्मचारियों की छंटनी करने वाली है। यह कंपनी में काम करने वाले वर्कर्स की 4 प्रतिशत की छंटनी होगी। ebay के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेमी इयानोन ने कर्मचारियों को मैसेज भेज कर इस बारे में बताया है।

Dell

Dell कंपनी ने एक बार फिर अपने यहां काम कर रहे लोगों को नौकरी से निकालने का फैसला किया है। सूत्रों के अनुसार Dell 6650 कर्मचारियों की बहुत जल्द छंटनी करने वाली है।

Zoom

Zoom जूम वीडियो कम्युनिकेशंस ने मंगलवार को घोषणा की कि वह लगभग 1,300 कर्मचारियों या लगभग 15% कर्मचारियों की छंटनी करेगा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एरिक युआन ने कहा कि नौकरी में कटौती से जूम के सभी विभाग प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था से निपटने के लिए उन्हें कर्मचारियों की छंटनी करनी पड़ रही है।

Swiggy

Swiggy जनवरी 2023 में 380 कर्मचारियों को बाहर निकालने की घोषणा की थी। छटनी को लेकर कंपनी के सीईओ श्रीहर्ष मजेती ने सभी 380 कर्मचारियों को एक ई-मेल करके इस बात की जानकारी भी दे दी है।

Google

Google जनवरी 2023 में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने एक ब्लॉग पोस्ट में 12 हजार कर्मचारियों की कंपनी से छटनी करने की घोषणा की है। कर्मचारियों को भेजे गए ई-मेल में सुंदर पिचाई ने लिखा कि, "मेरे पास साझा करने के लिए कुछ कठिन समाचार हैं। हमने अपने कंपनी से 12,000 कर्मचारियों को कम करने का फैसला किया है।"

HP

HP ने भी नवंबर 2022 में पीसी ब्रांड एचपी ने कर्मचारियों की छंटनी की बाक कही थी। कंपनी के अनुसार वर्ष 2025 कर कई कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया जाएगा। जो ग्लोबल वर्क फोर्स का 12 फीसदी की छंटनी होगी।

Infosys

Infosys ने 600 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का फैसला किया है। ये छंटनी फ्रेशर्स में से की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी फ्रेशर्स को इंटर्नल टेस्ट में फेल होने के बाद बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।

calender
08 February 2023, 12:51 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो