अंबानी परिवार की होने वाली बहु राधिका मर्चेंट की मेहंदी सेरेमनी, आलिया भट्ट के गाने पर किया गजब का डांस, देखें वीडियो

अंबानी परिवार में छोटे बेटे की शादी की तैयारियां चल रही है। राधिका मर्चेंट अंबानी परिवार की नई बहु बनने जा रही है। आपको बता दें कि मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अंनत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट से हो रही है। मंगलवार को उनका मेंहदी का सेरेमनी हुई थी। जिसमें राधिका ने आलिया भट्ट के गाने घर मोरे परदेसिया पर डांस किया।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

अंबानी परिवार में छोटे बेटे की शादी की तैयारियां चल रही है। राधिका मर्चेंट अंबानी परिवार की नई बहु बनने जा रही है। आपको बता दें कि मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अंनत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट से हो रही है। मंगलवार को उनका मेंहदी का सेरेमनी हुई थी। जिसमें राधिका ने आलिया भट्ट के गाने घर मोरे परदेसिया पर डांस किया।

देश के टॉप बिजनेस मैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपने बेटे अनंत अबानी के लिए दुल्हन ढूंढ ली है। उसके बाद से ही अंबानी परिवार में जश्न की तैयारियां जोरो-शोरो से चल रही है। जल्द ही अंनत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंधने वाले है। फिलहाल, दोनों की प्री वेडिंग की शुटिंग चल रही है।

दरअसल, मंगलवार को मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अबानी और होने वाली बहु राधिका मर्चेंट का मेंहदी की सेरेमनी थी। जिसमें राधिका ने अपने हाथों पर अंनत अंबानी के नाम की मेंहदी लगवाई। इस दौरान उन्होंने काफी सारे कपल फोटो शूट भी करवाए। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है।

राधिका अपने मेंहदी आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही है। अंबानी परिवार बहु राधिका मर्चेंट ने अपने मेहंदी फंक्शन पर फ्यूशिया पिंक कलर का फ्लोरल रेशम का एम्ब्रॉएडर्ड लहंगा पहना था। आउटफिट को और खूबसुरत लुक देने के लिए उन्होंने पोल्की चोकर नेकलेस के साथ मैचिंग इयरिंग्स, मांग-टीका और बड़े से नेकलेस के साथ अपने मेहंदी फंक्शन के लिए तैयार हुई। उन्होंने अपने बालों को आर्टिफिशियल फुल से फिशटेल ब्रेड में स्टाइल करवाया हुआ है।

 

राधिका के हाथों में अंनत अंबानी के नाम की मेंहदी

राधिका मर्चेंट ने हाथों पर खूबसूरत मेंहदी डिजाइन कराते हुए अंनत का नाम भी लिखवाया है। उनकी मेंहदी बेहद खूबसूरत लग रही है। राधिका ने मेंहदी लगे हाथों की तस्वीरे अपने इंस्टाग्राम अंकाउंट पर शेयर भी की है। तस्वीर में राधिका काफी खुश दिख रही है।

मेंहदी सेरेमनी में खूबसूरत डांस

राधिका अपने मेंहदी फंक्शन में कंलक फिल्म के गाने घर मोरे परदेशिया पर शानदार डांस करते हुए सबका दिल जीत लिया। उनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यूजर्स उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे है।

calender
18 January 2023, 03:11 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो