SENSEX 319 अंक टूटा, Nifty में 90.8 अंक की गिरावट

शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन घरेलू शेयर बाजार में गिरावट आई और जिसके चलते शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 320 अंक टूट गया। जिसके चलते बीएसई सेंसेक्स के 30 शोयर 319.3 अंक टूटकर 58,800.42 अंक पर आ गये।

calender
23 September 2022, 11:14 AM IST

शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन घरेलू शेयर बाजार में गिरावट आई और जिसके चलते शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 320 अंक टूट गया। जिसके चलते बीएसई सेंसेक्स के 30 शोयर 319.3 अंक टूटकर 58,800.42 अंक पर आ गये। निफ्टी एनएसई 90.8 अंक गिरकर 17,539 अंक पर रुका। बता दे, शुरुआती कारोबार में पॉवर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एक्सिस बैंक के शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

इसके अलावा टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर, सन फार्मा, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और डॉ. रेड्डीज के शेयर हरे रंग पर थे। भारतीय शेयर बाजार के अलावा सियोल, तोक्यो, शंघाई और हांगकांग के बाजार भी घाटे में कारोबार कर रहे है। वहीं गुरुवार को अमेरिकी बाजार भी नुकसान पर बंद हुआ था। बात अगर पिछले कारोबारी सत्र की करें तो गुरुवार को भी सेंसेक्स 337.06 अंक यानी 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,119.72 अंक पर बंद हुआ था।

इसके निफ्टी भी 88.55 अंक यानी 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,629.80 अंक पर बंद हुआ था। बात अगर अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड की करें तो यह 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ 90.02 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। वहीं दूसरी तरफ गुरुवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों कुल 2,509.55 करोड़ रुपये के शेयर शुद्ध रुप से बेचे थे।

calender
23 September 2022, 11:14 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो