नए साल में सोने के दाम में आ सकता है उछाल, जानिए क्या है वजह

2023 में 10 ग्राम सोने की कीमत 60,000 रुपये पहुंच सकती है। आपको बता दें कि इस समय इंटरनेशनल मार्केट में सोने की मौजूदा प्राइस 1,803 डॉलर प्रति औंस है।

Nisha Srivastava

भारतीयों को सोना कितना पसंद है ये कौन नहीं जानता। भारत में शादी-ब्याह के मौके पर बहुत गहने बनाए जाते हैं। सोने प्रेमी लोगों के लिए बड़ी खबर है। साल 2023 में सोने के दाम बढ़ सकते है। जिसका असर आपकी जेब पर पड़ेगा।

बता दें कि 2023 में 10 ग्राम सोने की कीमत 60,000 रुपये पहुंच सकती है। आपको बता दें कि इस समय इंटरनेशनल मार्केट में सोने की मौजूदा प्राइस 1,803 डॉलर प्रति औंस है।

सोने दाम बढ़ने का कारण

सोने की कीमत बढ़ने के कई कारण है जिसमें है, मंदी की चिंता, क्रिप्टो करेंसी के मांग में कमी और भू-राजनीतिक स्थिति इस सभा कारणों की वजह से आने वाले साल में सोने के दाम में उछाल आ सकता है।

साल 2022 की शुरुआत में इतना था सोने का दाम

जब साल 2022 की शुरुआत में सोने का दाम करीब 1,800 डॉलर प्रति औंस था। वहीं मार्च के महीने में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 2,070 डॉलर प्रति औंस थी। ये नवंबर में 1,616 डॉलर प्रति औंस से नीचे पहुंच गई थी।

खबरें और भी हैं...

देश में आधार कार्ड से E-KYC कराने की संख्या में बढ़ोत्तरी

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag