लगातार 4 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट

Bank Holiday: गुरुवार से रविवार तक अलग-अलग कारणों से बैंक बंद रहने वाले हैं. ये छुट्टियां अलग अलग राज्यों के हिसाब से होंगी. कुछ राज्यों में अलग अलग तारीखों को मिलाकर अक्टूबर में करीब 15 दिन बैंक बंद रहेंगे. हालांकि इस बीच डिजिटल और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध रहेंगी.

Shivani Mishra
Shivani Mishra

Bank Holiday: अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो यह खबर आपके काम की है. दरअसल गुरुवार से रविवार तक अलग-अलग कारणों से बैंक बंद रहने वाले हैं. ये छुट्टियां अलग अलग राज्यों के हिसाब से होंगी. कुछ राज्यों में अलग अलग तारीखों को मिलाकर अक्टूबर में करीब 15 दिन बैंक बंद रहेंगे. 

दशहरा के उपलक्ष्य में त्रिपुरा, आसाम, पश्चिम बंगाल में 10, 11,12 और 13 अक्टूबर को लगातार 4 दिन बैंक बंद रहेंगे, जबकि सिक्किम में 11,12,13 और 14 अक्टूबर तक छुट्टी है. हालांकि डिजिटल और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध रहेंगी.

चालू रहेंगी ऑनलाइन सर्विसेस

भले ही इन राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई, एटीएम और मोबाइल एप्लिकेशन जैसी आवश्यक बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह से चालू रहेंगी। 

इन दिन बंद रहेंगे बैंक

  • 11 अक्टूबर: महानवमी
  • 12 अक्टूबर: दशहरा और दूसरा शनिवार
  • 13 अक्टूबर: साप्ताहिक अवकाश (रविवार)
  • 14 अक्टूबर: गंगटोक में दुर्गा पूजा (दसीन) और दशहरा
  • 16 अक्टूबर: लक्ष्मी पूजा (अगरतला, कोलकाता)
  • 17 अक्टूबर: महर्षि वाल्मिकी जयंती
  • 20 अक्टूबर: साप्ताहिक अवकाश (रविवार)
  • 26 अक्टूबर: परिग्रहण दिवस (जम्मू और कश्मीर) और चौथा शनिवार
  • 27 अक्टूबर: साप्ताहिक अवकाश (रविवार)
  • 31 अक्टूबर: दिवाली (दीपावली)/काली पूजा/सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन/नरक चतुर्दशी

अलग-अलग राज्य में अलग-अलग बैंक हॉलिडे

ध्यान दें कि अलग-अलग राज्यों में बैंक अवकाश कार्यक्रम अलग-अलग होते हैं, कुछ क्षेत्रों में विशिष्ट त्यौहार मनाए जाते हैं जबकि अन्य नहीं मनाए जाते. किसी भी असुविधा से बचने के लिए, अपनी बैंक शाखा की यात्रा की योजना बनाने से पहले आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत अवकाश सूची की जांच करने की सिफारिश की जाती है.

calender
09 October 2024, 12:25 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो