10 साल में GDP डबल...भारत ने कर दिया कमाल, अमेरिका-चीन भी रह गए पीछे!

पिछले 10 सालों में भारत की अर्थव्यवस्था ने ऐसी छलांग लगाई है कि अमेरिका और चीन भी पीछे रह गए. GDP में 105% की जबरदस्त ग्रोथ के साथ भारत जल्द ही जापान को पछाड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने वाला है और सिर्फ इतना ही नहीं 2029 तक जर्मनी को भी पीछे छोड़ने का अनुमान है. आखिर भारत की इस तेज रफ्तार का राज़ क्या है? कौन-कौन से बड़े देश रह गए पीछे? जानने के लिए पूरी खबर पढ़ें!

Aprajita
Edited By: Aprajita

India GDP Doubled: भारत की अर्थव्यवस्था ने पिछले 10 सालों में जबरदस्त ग्रोथ दिखाई है. दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं को पीछे छोड़ते हुए भारत अब जल्द ही जापान को पछाड़कर चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है.

भारत की GDP ग्रोथ ने चौंकाया दुनिया को

भारत की अर्थव्यवस्था ने पिछले 10 सालों में ऐसी छलांग लगाई है जिसने अमेरिका और चीन जैसी महाशक्तियों को भी पीछे छोड़ दिया है. आंकड़ों की मानें तो 2015 में भारत की GDP 2.1 ट्रिलियन डॉलर थी जो 2025 में 4.3 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है. यानी भारत की अर्थव्यवस्था ने एक दशक में 105% की जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की है.

अगर दुनिया की अन्य बड़ी अर्थव्यवस्थाओं पर नजर डालें तो चीन की GDP 76% और अमेरिका की GDP 66% ही बढ़ पाई है. ऐसे में भारत की तेज रफ्तार उसे वैश्विक मंच पर एक बड़ी आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित कर रही है.

भारत जल्द ही बनेगा दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

वर्तमान में भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में अपनी मजबूत स्थिति बनाए हुए है और अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी के बाद दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है. इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि जहां भारत की अर्थव्यवस्था लगातार तेज गति से बढ़ रही है वहीं जापान की GDP पिछले 10 सालों में खास बढ़त दर्ज नहीं कर पाई है. ऐसे में 2025 तक भारत के चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की पूरी संभावना है.

2029 तक जर्मनी को भी पछाड़ देगा भारत!

भारत की ग्रोथ सिर्फ जापान तक ही सीमित नहीं रहने वाली. अनुमान लगाया जा रहा है कि 2029 तक भारत जर्मनी को भी पछाड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है. अन्य प्रमुख देशों की ग्रोथ देखें तो:

जर्मनी - 10 साल में 44% ग्रोथ

ब्रिटेन - 28% ग्रोथ

फ्रांस - 38% ग्रोथ

इटली - 39% ग्रोथ

कनाडा - 44% ग्रोथ

रूस - 57% ग्रोथ

दक्षिण कोरिया - 27% ग्रोथ

इन आंकड़ों को देखें तो साफ पता चलता है कि भारत की अर्थव्यवस्था बाकी देशों के मुकाबले कहीं ज्यादा तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है.

GDP ग्रोथ की वजह क्या है?

भारत की इस तेज रफ्तार ग्रोथ के पीछे कई अहम वजहें हैं:

  • मजबूत आर्थिक नीतियां – सरकार की योजनाएं और सुधारों ने आर्थिक विकास को गति दी.
  • औद्योगिक और व्यापारिक सुधार – ‘मेक इन इंडिया’ और अन्य योजनाओं से निवेश बढ़ा.
  • डिजिटल क्रांति – भारत में डिजिटलीकरण से व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को नई ऊंचाई मिली.
  • बढ़ता घरेलू बाजार – देश में बढ़ती खपत और निवेश ने भी ग्रोथ को रफ्तार दी.

भारत की इस आर्थिक छलांग का क्या मतलब है?

भारत की अर्थव्यवस्था का इतना तेज़ी से बढ़ना न केवल देश के लिए बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है. इससे भारत में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, विदेशी निवेश आकर्षित होगा और देश की वैश्विक साख मजबूत होगी. अगर भारत इसी गति से आगे बढ़ता रहा तो आने वाले वर्षों में अमेरिका और चीन के बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का सपना भी हकीकत बन सकता है. यानी भारत की अर्थव्यवस्था की ये रफ्तार देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में लगातार आगे ले जा रही है!

calender
24 March 2025, 03:41 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो