हरियाणा
हरियाणा में बढ़ते नशे पर घिरी बीजेपी सरकार, AAP ने सीएम नायब सिंह से मांगा जवाब
हरियाणा में नशे के बढ़ते जाल और एक पुलिसकर्मी द्वारा बड़े अधिकारियों पर तस्करों को संरक्षण देने के आरोपों ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है. आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार की नीयत और कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.
गुरुग्राम में दरिंदगी की हद पार... लिव इन पार्टनर ने लड़की के प्राइवेट पार्ट्स में लगा दी आग, मां के कॉल ने बचाई जान
गुरुग्राम में 19 वर्षीय छात्रा पर उसके लिव-इन पार्टनर ने कथित रूप से बेरहमी से हमला किया. शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के बाद आरोपी ने मारपीट की और गंभीर चोटें पहुंचाईं. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
लालच पर भारी पड़ी सच्चाई... कबाड़ समझ बेचे 15 लाख के जेवर, कबाड़ी ने चार महीने बाद लौटाकर जीता दिल
फरीदाबाद में एक परिवार ने गलती से दिवाली की सफाई के दौरान 15 लाख रुपये के सोने के गहने कबाड़ में बेच दिए. चार महीने बाद कबाड़ व्यापारी को गहने मिले, जिन्हें उसने ईमानदारी से पुलिस के जरिए असली मालिक को लौटा दिया.
वैलेंटाइन डे के अगले दिन सनसनी: गर्भवती पत्नी की हत्या कर पति ने रची लूट की झूठी कहानी
हरियाणा के झज्जर में वैलेंटाइन डे के अगले ही दिन एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया. चार महीने पहले हुई शादी का दर्दनाक अंत तब हुआ जब पति पर अपनी गर्भवती पत्नी की सुनियोजित हत्या कर उसे लूट की घटना दिखाने का आरोप लगा. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है.
LED बंद हुई तो चला दी गोली... लाइट खराब होने पर दूल्हे पक्ष ने की फायरिंग, इलेक्ट्रिशियन की मौत
पटौदी के रणसिका गांव में लगन समारोह के दौरान एलईडी लाइट खराब होने पर विवाद बढ़ गया. दूल्हे पक्ष पर इलेक्ट्रिशियन बरकत पर गोली चलाने का आरोप है, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.
रेवाड़ी के फॉर्च्यून गोदाम में लगी भीषण आग, 8 करोड़ की संपत्ति जलकर खाक, दमकल की 21 गाड़ियों ने पाया काबू
रेवाड़ी के हुडा बाईपास पर जेप्टो कंपनी के गोदाम में अचानक भीषण आग भड़क उठी. दमकल की 21 गाड़ियों ने चार घंटे की जोरदार मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. करीब 10 करोड़ रुपये का सामान जलकर राख हो गया. चौकीदार के मुताबिक, पास के शादी समारोह में चली आतिशबाजी की चिंगारी से यह हादसा हुआ. पुलिस अब पूरी जांच में जुटी है.
दार्जिलिंग रोपवे से सूरजकुंड मेले तक...भारत में झूलों और केबल कार से हुए ये बड़े हादसे
फरीदाबाद के सूरजकुंड शिल्प मेला में 7 फरवरी 2026 शाम को 'त्सुनामी' झूला मैकेनिकल फेलियर से टूटकर गिर गया. एक पर्यटक की मौत, 13 घायल। बचाव में हरियाणा पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद शहीद हुए. कंपनी मालिक गिरफ्तार, एसआईटी जांच शुरू. पिछले 20 वर्षों की कई रोपवे-झूला दुर्घटनाएं सुरक्षा पर सवाल खड़े करती हैं.
सूरजकुंड हादसे में पुलिस का एक्शन, झूला मालिक समेत 2 गिरफ्तार, जानें अब तक क्या-क्या हुआ
फरीदाबाद के सूरजकुंड शिल्प मेला में 7 फरवरी शाम को 'त्सुनामी' झूला मैकेनिकल फेलियर से टूटकर गिर गया. एक पर्यटक की मौत हुई, 13 लोग घायल. बचाव में जुटे इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की भी जान चली गई. कंपनी मालिक समेत दो गिरफ्तार.