उत्तर प्रदेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में संघ और संतों का बड़ा फैसला, चंपत राय को बताया निर्दोष
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में विश्व हिंदू परिषद और अयोध्या के शीर्ष संतों और महंतों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक मणिरामदास जी की छावनी स्थित राम सत्संग भवन में हुई. इस बैठक में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपतराय को पूरी तरह निर्दोष बताते हुए सर्वसम्मति से क्लीन चिट दी गई.
CM योगी ने जताया भरोसा, गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक मदद देगी यूपी सरकार
गोरखपुर के जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनकर उनके जल्द समाधान का भरोसा दिया. उन्होंने कहा कि पैसों की कमी के कारण किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा और अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित व पारदर्शी निस्तारण के निर्देश दिए.
राम मंदिर ट्रस्ट का बड़ा फैसला, बदली गई चढ़ावा गिनने की पूरी व्यवस्था, निकाले गए सभी 36 पुराने कर्मचारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने प्रशासनिक और वित्तीय व्यवस्था में बड़े बदलाव शुरू किए हैं. इसी के तहत चढ़ावे की गिनती का काम करने वाले पुराने 36 कर्मचारियों की भूमिका समाप्त कर दी गई है.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में नई SIT के गठन की तैयारी, अब वरिष्ठ IPS अधिकारी संभालेंगे जांच की कमान
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में जांच को और मजबूत और निष्पक्ष बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार नई विशेष जांच टीम (SIT) गठित करने की तैयारी में है. नई टीम का गठन आज या कल तक किया जा सकता है.
DM के सामने बेखौफ बोला 8वीं का छात्र, महंगाई और घर की तंगी को लेकर पूछे बड़े सवाल
ईदगाह मोहल्ले के रहने वाले अमिताभ गुप्ता अपनी मां की ओर से आवेदन लेकर समाधान दिवस में पहुंचे थे. उन्होंने अधिकारियों को बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है. उनकी मां की मासिक आय करीब 3,000 रुपये है, जिससे घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है.
मेरठ की दामिनी निकली 'नीले ड्रम वाली मुस्कान' से भी ज्यादा शातिर! 20 लाख के बीमा और प्रेमी के लिए पति की कर दी हत्या
मेरठ में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत की जांच के दौरान पुलिस ने दावा किया कि उसकी पत्नी ने कथित प्रेमी के साथ मिलकर 20 लाख रुपये के बीमा और अवैध संबंधों के लिए जहरीले सांप से पति की हत्या की साजिश रची.
श्रीकृष्ण पर मौलाना के बयान से मचा बवाल, हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग
मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद के बीच मौलाना जर्जिस अंसारी का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. उन्होंने दावा किया कि भगवान कृष्ण मुस्लिम थे, पांच वक्त नमाज पढ़ते थे और गीता के श्लोक का हवाला दिया, जिस पर हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की है.