जानवरों के प्रति इंसान का प्यार अक्सर देखा जाता है, अधिकांश लोगों को जानवरों से इतना लगाव होता है की अपने घर में उसे परिवार के सदस्य के तरह रखते है और उसकी देखभाल करते है। ऐसे ही कुछ दिल छुने वाल वीडियो सोशल मीडिया पर देखा जा रहा जो खूब तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक स्कुल का बच्चा जाल में फंसे हुए पक्षी के साथ इस तरह पेश आता है कि वीडियो देखने के बाद यूज़र्स बच्चे की खूब तारीफ कर रहे है।
दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है की एक कौआ जाल में बूरी तरह फस गया है। जाल में फसे हुए कौए को देखने के बाद एक बच्चा उसे जाल से निकालने की कोशिश कर रहा है। अपने प्रयास से बच्चा कौए को जाल से निकालने में कामयाब हो जाता है। अक्सर हमारे माता-पिता सब प्रेम करना सिखाते है चाहें वह पशू-पक्षी ही क्यों न हो, हमें सबके साथ अच्छे से बर्ताव करना सिखाया जाता है।
बच्चे को हमारे देश में भगवान का दर्जा दिया गया है, कहा जाता है कि बाला अवस्था में बच्चे की बुद्धी इतनी प्रखर नहीं होती की वह अपने और पराए में अंतर जान सके, जबतक हम अपने बच्चे को नहीं बताएंगे वह सबको एक भाव से देखता है। ऐसे ही एक उदाहरण वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा रहा है, एक पक्षी के साथ एक बच्चा ऐसे पेश आता है जैसे कोई उसका अपना मुसीबत में हो और उसके मदद की जरूरत है। बता दें की जैसे बच्चा कौआ को जाल से निकाल देता है उसके चेहरे पर खूशी की झलक देखने को मिलती है। जाल से निकालने का बाद कौआ आसमान में उड़ जाता है।
बच्चे मन के सच्चे ❤️ pic.twitter.com/3ugcddmp7N
— Vikash Mohta (@VIKASHMOHTA90) March 16, 2023
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर एक ट्विटर यूजर ने अपने अकाउंट से शेयर किया हुआ है जिसे अबतक 400 लाइक मिल चुके है और यूज़र्स इस वीडियो को अपना ढ़ेर सारा प्यार भी दे रहें है। वही इस वीडियो पर लोग बच्चे की तारीफ करते हुए अपनी प्रतिक्रियाएं भी दें रहें है। एक यूज़र ने वीडियो पर कमेंट करके लिखा है- बहुत अच्छा,बच्चा आप पर हमें गर्व है।