अक्षय कुमार की फिल्म के सेट पर हुआ हादसा, 100 फीट नीचे गिरा लड़का

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'वेडात मराठे वीर दौड़ले सात' सेट से एक बड़ी खबर सामने आई है कि 19 साल का एक लड़का किले की किलेबंदी से 100 फीट नीचे गिर गया है

Saurabh Dwivedi
Saurabh Dwivedi

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'वेदत मराठे वीर दौड़े सात' इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में खबर सामने आई है कि इस फिल्म के शूटिंग सेट पर एक बड़ा हादसा हो गया है। फायरिंग के बीच 19 साल का एक लड़का किले की किलेबंदी से 100 फीट नीचे गिर गया है। खबरों की माने तो तो यह युवक गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इस लड़के का नाम नागेश खोबरे है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के डायरेक्टर महेश मांजरेकर पिछले कुछ दिनों से अपनी अपकमिंग फिल्म 'वेदत मराठे वीर दौड़े सात' की शूटिंग पन्हालगढ़ में कर रहे हैं। बीते शनिवार रात करीब 9 बजे पन्हालगढ़ की किलेबंदी पर शूटिंग के दौरान नागेश का संतुलन बिगड़ गया और वह 100 फीट नीचे गिर गए।

मिली जानकारी के अनुसार शूट के लिए आए घोड़ों की देखभाल नागेश ही कर रहे थे। तभी वह फोन पर बात करने के पहाड़ी के कोने पर खड़ा होकर बात करने चला गया। बातचीत समाप्त करने के बाद, वह किलेबंदी से नीचे जा रहा था, जब वह अपना संतुलन खो बैठा और किले के बाहर गिर गया। जब वहां मौजूद लोगों ने यह देखा तो वे फौरन उसकी मदद के लिए रस्सी के सहारे किले से नीचे उतरे, फिर उसी के सहारे नागेश को ऊपर लाया गया।

रिपोर्ट्स के अनुसार नागेश के सिर और सीने में गंभीर चोटें आई हैं। उसके तुरंत बाद नागेश को महाराष्ट्र के कोल्हापुर स्थित नागेश सी. पी. आर. अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन नागेश की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है और उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर पन्हाला पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन अभी तक पुलिस या महेश मांजरेकर की टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

अक्षय कुमार की इस फिल्म को डायरेक्टर महेश मांजरेकर बनाएंगे। यह फिल्म 2023 में दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। इसे मराठी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी पर्दे पर दिखाया जाएगा। फिल्म में अक्षय के अलावा जय दुधने, उत्कर्ष शिंदे, विशाल निकम, हार्दिक जोशी, सत्या, नवाब खान और प्रवीण तारडे जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। बता दें कि इससे पहले भी खिलाड़ी कुमार छत्रपति शिवाजी के रोल में नजर आ चुके हैं।

calender
19 March 2023, 08:24 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो