score Card

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह फरार ! पुलिस ने घर बाहर चिपकाया पोस्टर, कभी भी हो सकती है अरेस्ट

अक्षरा का नाम विवादों में भी कई बार आया है और अब पटना पुलिस ने अक्षरा को फरार घोषित कर दिया है। जी हां, अक्षरा सिंह के घर के बाहर फरार वाले पोस्टर लगाए गए हैं।

मशहूर भोजपुरी (Bhojpuri) अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की टॉप अभिनेत्री हैं, जो किसी किसी कारण से सुर्खियों में बनी ही रहती हैं। अक्षरा का नाम विवादों में भी कई बार आया है और अब पटना पुलिस ने अक्षरा को फरार घोषित कर दिया है। जी हां, अक्षरा सिंह के घर के बाहर फरार वाले पोस्टर लगाए गए हैं।

अक्षरा सिंह के पटना के कंकड़बाग स्थित आवास पर पुलिस ने एक नोटिस चिपका दिया। नोटिस में एक्ट्रेस को कोर्ट में हाजिर होने के लिए कहा गया है। यदि वह ऐसा नहीं करती है, तो  पुलिस उन्हें किसी भी समय गिरफ्तार कर सकती है।

जाने क्या है पूरा मामंला ?

दरअसल, यह मामला पिछले साल का है, जब बाहुबली मुन्ना शुक्ला के भतीजे के उपनयन संस्कार में एक पार्टी का आयोजन किया था। जिसमे अक्षरा सिंह को प्रोग्राम के लिए बुलाया गया था और यह पार्टी रातभर चली थी। इस पार्टी में कई नियमों का उल्लंघन किया गया था। अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में सरेआम फायरिंग की गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस ने मुन्ना शुक्ला के साथ उनकी पत्नी, एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और उनके बॉडीगार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

बताया जा रहा है कि इस केस में मुन्ना शुक्ला समेत अन्य आरोपियों ने तो कोर्ट से जमानत ले ली थी। मगर अक्षरा सिंह ने बेल नहीं ली। इस कारण पुलिस ने अब उनके घर पर नोटिस चिपकाया है।

और ये भी पढ़ें-

Salaam Venky: काजोल की आगामी फिल्म 'सलाम वेंकी' का नया पोस्टर आउट, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

calender
11 November 2022, 01:47 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag