ब्रिटनी, निक के नौवें बच्चे की बनेंगी मां, यूजर्स बोले- बस कर भाई

हॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन निक कैनन की जिंदगी में एक और बच्चा आने वाला है। इस बात का खुलासा खुद एक्टर ने सोशल मीडिया पर किया है। 41 साल के निक का यह 9वां बच्चा है। मॉडल ब्रिटनी बेल के साथ ये निक कैनन का तीसरा बच्चा है। हाल ही में एक्टर ने इंस्टाग्राम पर ब्रिटनी के मैटरनिटी फोटोशूट के वीडियो को शेयर किया है।

Janbhawana Times

A post shared by NICK CANNON (@nickcannon)

इस वीडियो में निक कैनन और मॉडल ब्रिटनी बेल रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे है। ब्रिटनी न्यूड होकर अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। वहीं निक उनके गले लगते और रोमांटिक होते दिखाई दे रहे हैं। इसी वीडियो में ब्रिटनी बेल और निक कैनन को अपने बाकी दो बच्चों के साथ पोज करते हुए भी देखा जा सकता है। 

निक और ब्रिटनी के साथ में दो बच्चे हैं। एक 5 साल का बेटा, जिसका नाम है गोल्डन सैगन। और एक 19 महीने की बेटी है, जिसका नाम पावरफुल क्वीन है। वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन लिखा, 'समय रुक गया और यह हो गया।'

calender
26 August 2022, 12:42 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो