Sonam Kapoor के जन्मदिन पर पिता अनिल कपूर ने लुटाया जमकर प्यार

फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनके अभिनेता पिता अनिल कपूर ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनके अभिनेता पिता अनिल कपूर ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। 

अनिल कपूर ने सोनम की बचपन से लेकर अब तक की कुछ थ्रोबैक तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा-'अगर इस साल कुछ ऐसा है कि आपके साथ आपका बर्थडे नहीं मना पाऊंगा तो ये उम्मीद है कि अगली बार जब हम आपको देखेंगे, तो हम अपने नाती को अपनी बाहों में पकड़ने के बहुत करीब होंगे। जन्मदिन मुबारक हो मेरी प्यारी बेटी! हम आपको, आनंद और हमारे नन्हे प्रिंसेस को जल्द देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते हैं ! '

अनिल कपूर के इस पोस्ट से साफ़ जाहिर है कि वह नाना बनने के लिए कितने उत्साहित हैं। अनिल कपूर और सोनम कपूर बॉलीवुड की सबसे फेमस पिता -बेटी की जोड़ी में से एक हैं। दोनों ने एकसाथ फिल्म द जोया फैक्टर, एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा, एके वर्सेज एके आदि फिल्मों में स्क्रीन शेयर की है। सोनम कपूर इन दिनों फ़िल्मी दुनिया से दूर अपनी प्रेजेंसी लाइफ इंजॉय कर रही हैं।

calender
09 June 2022, 03:42 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

Subscribe to Our YouTube Channel!

Stay updated with our latest videos. Click the button below to subscribe now!