जानिए 'कपिल शर्मा शो' के सभी कलाकार हर एपिसोड के लिए लेते है इतनी मोटी रकम

यह शो कई सालो से सबकों गुदगुदाता चला रहा है। यही नहीं इस शो की TRP भी काफी आसमान छू रही है। लेकिन क्या आपको मालूम है की इस शो के किरदार कितना चार्ज करते हैं?

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा शो के आज के समय में लाखों - करोड़ो फैंस हैं। जिसको हर उम्र के लोग देख सकते हैं। इस शो को देख सभी हसंते - हँसते लोट - पोट हो जाते हैं। लेकिन क्या आपको यह मालूम है की इस शो में काम करने वाले सभी किरदार कितना चार्ज करते हैं। आज हम आपको बताएंगे की इस शो में काम करने वाले सभी किरदारों की कितनी फीस है, चाहे वह अर्चना पूरन सिंह हो, कपिल शर्मा, सुमोना चक्रवती या फिर कीकू शारदा।

यह शो कई सालो से सबकों गुदगुदाता चला रहा है। यही नहीं इस शो की TRP भी काफी आसमान छू रही है। लेकिन क्या आपको मालूम है की इस शो के किरदार कितना चार्ज करते हैं?

1 कपिल शर्मा

दरअसल, सबसे पहले बात करे इस शो के होस्ट और सबके फेवरेट कपिल शर्मा की बात करें तो वह हर एक एपिसोड के 50 लाख रुपए चार्ज करते हैं। जानकारी के अनुसार, हाल ही में आये पिछले सीजन के कुछ एपिसोड्स के लिए कॉमेडी किंग 'कपिल शर्मा' ने 30 से 35 लाख रुपए ही चार्ज किया करते थे। लेकिन जबसे इस शो की TRP बढ़ गयी है उन्होंने अपनी फीस भी बड़ा दी है।

2 कीकू शारदा

कीकू शारदा को आखिर कौन नहीं जनता इन्होने कई टीवी शोज में काम किया है। जिसमें से एक FIR भी था। हाल ही मैं कीकू कपिल के शो में नज़र आते हैं। उन्होंने कपिल के साथ पहले ही सीजन से काम किया है, रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जाता है की कीकू हर एपिसोड के लिए 5 से 6 लाख रुपए की फीस चरज करते हैं। आपको बता दें, की वह इस शो में कई किरदारों को निभाते हैं जिसमें से है दामोदर जेठ मालानी, लच्छा और पलक। जो की सभी को शो में बहुत गुदगुदाते हैं।

3 चंदन प्रभाकर

चंदन प्रभाकर कपिल के काफी पुराने दोस्त रहें हैं। वह दोनों द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज शो के समय से साथ रहे हैं। दोनों ने एक - दूसरे की सक्सेस को करीब से देखा है। कपिल के शो में साथ काम करने वाले चंदन प्रभाकर हर एपिसोड के लिए 7 लाख रुपए की फीस चार्ज करते हैं।

4 भारती सिंह

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह को आखिर कौन नहीं जनता है। उनके तो आते ही हर जगह पर हंसी के मारे लोग लोटपोट होने लगते हैं। कहते हैं जिसने अपना मज़ाक बनाना सिख लिया उसने जिंदगी जीनी सिंह ली। उनके जोक्स अधिकतर अपने को लेकर ही होते हैं। क्या आपको मालूम है कपिल के शो में साथ काम करने वाली भारती सिंह कितना चार्ज करती हैं तो हम बता दें, की वह प्रति एपिसोड के 10 से 12 लाख रुपए फीस लेती हैं। वह इस शो में तितली यादव और कम्मो बुआ का किरदार निभा रहीं हैं।

5 सुमोना चक्रवर्ती

शुरुआत से साथ कामकृति नज़र आई सुमोना चक्रवर्ती भी इस शो का हिस्सा हैं। जानकारी के अनुसार सुमोना एक एपिसोड के 7 लाख रूपए की रकम चार्ज करती है। सुमोना ने इसके आलावा भी कई मूवीज में और कॉमेडी शोज में काम किया है।

6 कृष्णा अभिषेक

कपिल के खास दोस्तों में से एक हैं कृष्णा अभिषेक जिन्होंने कपिल के साथ ही अपने करियर की शुरुआत की थी। आपको बात दें, की वह कई फिल्मों में भी काम करते नज़र आ चुके हैं। इसके आलावा अब वह कपिल के साथ शो में नज़र आते हैं। वह हर एपिसोड के 10 से 12 लाख रुपए की मोटी रकम लेते थे। हालांकि उन्होंने अब इस शो को छोड़ दिया है मालूम हुआ है की फीस को लेकर उनकी अनबन के कारण यह हुआ।

calender
25 March 2023, 03:47 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो