Independence Day Songs: ये देशभक्ति गाने सुनकर आपके दिलों में भर जायेगा जोश

हर साल की तरह इस साल भी स्वतंत्रता दिवस पुरे देश में धूमधाम मनाया जायेंगा। इस दिन पूरे देश में एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। भारत ने 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी (Independence Day 2022) मिली थी। इसी दिन को याद करने के लिए हर जगह कई कार्यक्रम होते हैं। जिसमे देशभक्ति के गीत ही सुनाई देते है। इस मौके पर कुछ ऐसे देशभक्ति गीत आपके लिए लेकर आये है।

Independence Day Songs: हर साल की तरह इस साल भी स्वतंत्रता दिवस पुरे देश में धूमधाम मनाया जायेंगा। इस दिन पूरे देश में एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। भारत ने 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी (Independence Day 2022) मिली थी। इसी दिन को याद करने के लिए हर जगह कई कार्यक्रम होते हैं। जिसमे देशभक्ति के गीत ही सुनाई देते है। इस मौके पर कुछ ऐसे देशभक्ति गीत आपके लिए लेकर आये है। 

मेरे देश की धरती...

यह साल 1967 में आई मनोज कुमार की फिल्म 'उपकार' का गाना 'मेरे देश की धरती सोना उगले, उगले हीरे मोती, मेरे देश की धरती...' लोग सुनकर रोमांच से भर जाते हैं। आज भी इस गीत को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जाता है। 

अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो...:

यह साल 1964 में आई फिल्म 'हकीकत' का यह गीत आज भी हर किसी की आंख नम कर देता है। कैफी आजमी रचित इस गीत को मोहम्मद रफी ने इसे अपनी खूबसूरत आवाज में गाया था। आज भी अक्सर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस गीत को अक्सर सुना जा सकता है।

है प्रीत जहां की रीत सदा...:

यह साल 1970 में आई फिल्म 'पूरब और पश्चिम' में मनोज कुमार पर फिल्माया गया यह गीत भारत की खूबियों को बखूबी दर्शाता है। इस गीत के बोल इंदीवर ने लिखे थे, जिसे महेंद्र कपूर ने गाया था।

यह देश है वीर जवानों का...:

यह फिल्म नया दौर का यह गाना हर युवा में जोश भर देता है। साहिर लुधियानवी द्वारा रचित इस गीत को मोहम्मद रफी ने गाया था।

हर करम अपना करेंगे...:

यह फिल्म कर्मा का यह गीत देशप्रेमियों के बीच बहुत शौक से सुना जाता है। आनंद बख्शी द्वारा रचित इस गीत को मोहम्मद अजीज और कविता कृष्णमूर्ति ने गाया है।

यह संदेशे आते हैं...:

फिल्म बॉर्डर का यह गीत रूप कुमार राठौर और सोनू निगम ने गाया था। हर किसी को भावुक कर देने वाला यह गीत आज भी गुनगुनाया जाता है।

देश रंगीला रंगीला...:

यह फिल्म फना का यह गीत हर किसी में जोश और उत्साह भर देता है। इस गाने का म्यूजिक जतिन ललित की जोड़ी ने दिया था, जबकि इसके बोल प्रसून जोशी ने लिखे हैं। इस गीत को महालक्ष्मी अय्यर ने गाया है।

ऐ वतन...वतन मेरे आबाद रहे तू...:

यह फिल्म राजी का गीत 'ऐ वतन... वतन मेरे आबाद रहे तू...' के फीमेल वर्जन को सुनिधि चौहान ने अपनी खूबसूरत आवाज में पिरोकर चार चांद लगा दिए। देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत इस गीत को दर्शक काफी पसंद करते हैं।

इसके अलावा मेरा रंग दे बसंती चोला..., ये जो देश है मेरा..., जहां डाल-डाल पे.... आदि देशभक्ति गीत आज भी दर्शकों में जोश और उत्साह भर देते हैं।

calender
14 August 2022, 04:54 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो