महाराष्ट्र: बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज का हिस्सा गिरा, हादसे में कई लोगों की हालत गंभीर

बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज का हिस्सा गिरा हादसे में 20 यात्री घायल, 8 की हालत गंभीर पुल में करीब 60 लोग सवार थे।

Saurabh Dwivedi
Saurabh Dwivedi

Maharashtra: महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल, बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज का एक हिस्सा गिर गया है। इस दौरान कई यात्री ब्रिज से नीचे गिर गए। इस ब्रिज की ऊंचाई 60 फीट बताई जा रही है और हादसे के समय जो लोग इससे गुजर रहे थे। ब्रिज का हिस्सा टूटते ही लोग 60 फीट की ऊंचाई से रेलवे पटरियों पर गिर गए।

मध्य रेलवे के सीपीआरओ शिवाजी सुतार ने बताया कि यह हादसा करीब आज शाम 5.10 बजे हुआ। घटना में 4 लोग घायल हुए है। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल भेज दिया गया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

सीपीआरओ के अनुसार, रेलवे ने गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपये और सामान्य रूप से घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है। सभी को बेहतर चिकित्सा उपचार दिया जा रहा है।

calender
27 November 2022, 06:16 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो