Oscar Awards 2023: ऑस्कर सामरोह में भारत का डबल धमाल, द एलिफेंट व्हिस्परर्स के बाद RRR को मिला ऑस्कर

Oscar 2023 Winners List: ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 का ऐलान हो चुका है. इन अवॉर्ड्स में भारत ने अपना डबल धमाल दिखाया है। भारत ने पहली बार एक साथ 2 ऑस्कर अवॉर्ड्स को अपने नाम कर लिया है।

Deeksha Parmar
Deeksha Parmar

Oscar 2023 Winners List: ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 का ऐलान हो चुका है. इन अवॉर्ड्स में भारत ने अपना डबल धमाल दिखाया है। भारत ने पहली बार एक साथ 2 ऑस्कर अवॉर्ड्स को अपने नाम कर लिया है।

2023 का ऑस्कर अवॉर्ड्स सामरोह भारत के लिए बेहद खास रहा क्योंकि पहली बार ऐसा हुआ जब एक साथ तीन नॉमिनेशन मिले जिसमें पहले पहले द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री कैटिगरी में बड़ी जीत ऑस्कर अवार्ड को अपने नाम कर लिया है। उसके बाद दुनियाभर में मशहूर राजामौली की फिल्म आरआरआर में नाटू नाटू को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटिगरी के लिए ऑस्कर से सम्मानित किया गया।

नाटू-नाटू गाने के परफॉर्मेंस पर दर्शकों ने दी स्टैडिंग ओवेशन

बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटिगरी में आरआरआर के गाने नाटू-नाटू ने टेल इट लाइक ए वूमेन के अपलॉज, ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर के लिफ्ट माई अप, टॉप गन: मैवरिक के होल्ड माई हैंड एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस के दिस इज ए लाइफ से एकतरफा मुकाबला करके जीत अपने नाम किया। ऑस्कर अवार्ड का इवेंट शुरू होने से लेकर आखिरी तक नाटू नाटू सॉन्ग का धमाल देखने को मिला। आपको बता दें की इस गाने पर शानदार परफॉर्मेंस देख दर्शकों ने स्टैंडिंग ओवेशन भी दिया था।

द एलिफेंट व्हिस्परर्स को मिला ऑस्कर

साल 2023 के ऑस्कर अवॉर्ड्स भारत के लिए बेहद गर्व का मौका था,ऑस्कर में भारतीय ने अपना जलवा दिखाकर ऑस्कर अपने नाम किया। बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री के रूप में द एलिफेंट व्हीस्परर्स को ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

बतां दें कि इस डॉक्यूमेंट्री का मुकाबलें में हाउ डू यू मीजर ए ईयर? द मार्था मिशेल इफेक्ट, हॉलआउट, और स्ट्रेंजर एट द गेट था। द एलिफेंट व्हीस्परर्स डॉक्यूमेंट्री के निर्माता गुनित मोंगा ने ऑस्कर इवेंट की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- यह रात भारतीय प्रॉडक्शन के लिए ऐतिहासिक रात है क्योंकि यह अबतक का पहला ऑस्कर अवार्ड है।

नाटू-नाटू को ऑस्कर मिलते ही भावुक हुईं दीपिका

ऑस्कर अवॉर्ड्स को प्रेजेंट करने पहुंची दीपिका पादुकोण ब्लैक ड्रेस में पहुंची थी। यह भारतीय के लिए बेहद गर्व की बात थी जब कोई भारतीय ऑस्कर अवार्ड को प्रेंजेट कर रही थी। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने मंच पर आरआरआर फिल्म के बारे बताते हुए कहा की अगर आप इस फ्लिम के बारे में नहीं जानते तो आपको जानने की जरूरत है। और जैसे ही नाटू नाटू गाने को ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित करने के लिए ऐलान किया गया तो दीपिका बेहद भावुक हो गई और उनकी आंखें नम हो गई।

बेस्ट फिल्म और एक्टर-एक्ट्रेस के लिए इन सितारों को मिला ऑस्कर

95वें ऑस्कर अवार्ड फंक्शन में की बेस्ट फिल्म कैटिगरी का अवॉर्ड एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस को मिली वहीं, बेस्ट एक्ट्रेस की बात करें तो एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस की मिचेल योह को ऑस्कर से नवाजा गया। साथ बेस्ट एक्टर के रूप में द व्हेल के ब्रैंडन फ्रासर को ऑस्कर से सम्मानित किया गया।

calender
13 March 2023, 01:50 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो