Priyanka Chopra Daughter: प्रियंका चोपड़ा ने किया अपनी लाडली बेटी मालती के साथ मेकअप, इंस्टाग्राम पर की तस्वीर शेयर

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आये दिन अपनी बेटी मालती की फोटोज अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। साल 2022 से ही वह अपनी क्यूट प्रिंसेस की फोटो में चेहरे को छुपाती आईं हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी का फेस रिवील कर दिया है, जिसमें मालती बहुत ही क्यूट नज़र आ रही हैं

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन सिंगर निक जोनस से साल 2018 में शादी (Priyanka Chopra Nick Jonas Wedding) रचाई थी। अब उनकी शादी को काफी समय हो चुका है और दोनों की शादी काफी सफल साबित हो रही है। दोनों के बीच एक हेअल्थी अंडरस्टैंडिंग (Understanding) है। साल 2022 में प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस माता - पिता बने। उन्होंने सभी को बताया की वह सरोगेसी की मदद से एक प्यारी सी बेटी (Surrogate Child) के माता - पिता बने हैं। बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनक (Malti Maie Chopra Jonas) है।

यह तो आपको मालूम ही होगा की जब से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस माता - पिता बने हैं, उन्होंने अपने बेबी की हर अपडेट अपने फैंस से शेयर की है। लेकिन उन्होंने आज तक अपने बेटी का चेहरा नहीं दिखाया था। वह अपने साथ अपने बेबी की तस्वीरें शेयर तो करती थीं लेकिन उसका चेहरा छिपा दिया करती थीं। लेकिन अब हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी का चेहरा दुनिया को दिखाया (Priyanka Chopra Daughter Face Reveal) है, की उनकी बेटी मालती कैसी दिखती हैं। उन्होंने हाल ही में अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेटी के साथ एक पिक्चर शेयर की है, जिसमें वह काफी क्यूट लग रही है।

प्रियंका चोपड़ा ने किया अपनी बेटी मालती का फेस रिवील

प्रियंका चोपड़ा अपने इंस्टाग्राम पर हमेशा एक्टिव रहती हैं। वह समय - समय पर अपनी और अपनी लाइफ से जुडी हर एक्टिविटी को सबके साथ शेयर करती रहती हैं। उन्होंने पिछले साल 2022 में अपनी लाड़ली बेटी की तस्वीरें शेयर की थी। अभी कुछ घंटों पहले प्रियंका ने एक लेटेस्ट पिक्चर शेयर की है जिसमें उनकी प्यारी सी बेबी डॉल उनकी गोद में है और अपनी माँ प्रियंका को निहार रही है।

 

प्रियंका की लाड़ली ने किया माँ के साथ मेकअप

अभी प्रियंका लंदन में रह रही हैं और एक्ट्रेस द्वारा श्री की गयी इस फोटो में देखा जा सकता है की प्रियंका चोपड़ा अपनी लाड़ली बेटी मालती को गोद में लिए हुए है। प्रियंका अपना मेकअप कर रहीं हैं जिनको उनकी बेटी मालती गोद में लेती हुई बड़े ही प्यार से निहार रही हैं। जैसे वह इस चीज़ के इंतज़ार में है की मेरी बारी कब आएगी....... देखने से लगता है उन्हें भी मेकअप अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा - 'ग्लैम विद मम्मा' (glam with mamma). उनकी इस पोस्ट पर काफी प्यारे - प्यारे कमैंट्स और लाइक्स आ रहे हैं। यही नहीं फैंस इस क्यूट बेबी की क्यूटनेस देख प्यार लुटा रहे हैं।

calender
28 March 2023, 01:35 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो