Raju Srivastav Funeral: पंचतत्व में विलीन हुए राजू श्रीवास्तव

पंचतत्व में विलीन हुए राजू श्रीवास्तव

Janbhawana Times
Janbhawana Times

Raju Srivastav Funeral: राजू श्रीवास्तव के अंतिम संस्कार में हजारों की भीड़ उमड़ी थी। उनके अंतिम संस्कार में सुनील पाल और एहसान कुरैशी पहुंचे थे। राजू श्रीवास्तव अब पंचतत्व में विलीन हो चुके हैं। लोगों को हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव अब उनकी आंखों में आंसू दे गए हैं। उनका परिवार उनके निधन से पूरी तरह टूट चुका है। लोग भी अपने-अपने तरीके से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने दी राजू को श्रद्धांजलि-

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा, ‘मशहूर कॉमेडियन श्री राजू श्रीवास्तव के निधन से गहरा दुख हुआ। ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज के गजोधर भैया ने सभी को खुश किया लेकिन इस बार उन्होंने हमें आंसू बहाने पर मजबूर कर दिया। उनकी आत्मा को शांति मिले। ईश्वर उनके परिजनों और परिजनों को ये दुख सहने की शक्ति दें।’

सुदर्शन पटनायक ने दी श्रद्धांजलि-

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने राजू श्रीवास्तव को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा-हंसते हंसते रुला दिया....

calender
22 September 2022, 12:21 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो