नन्हें मासूम के लिए फरिश्ता बनकर आये रणवीर सिंह

रणवीर सिंह जितने बेहतरीन एक्टर है। उतने ही अच्छे इंसान भी है। रणवीर अक्सर अपने यूनिक आउटफिट्स की वजह से चर्चाओं में बने रहते है। जो काफी अलग होते है।

Janbhawana Times

रणवीर सिंह जितने बेहतरीन एक्टर हैं, उतने ही अच्छे इंसान भी हैं। रणवीर अक्सर अपने यूनिक आउटफिट्स की वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं। जो काफी अलग होते है।

अभी हाल ही में मुंबई के एक इवेंट में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह शामिल हुए थे। जहाँ लाखों में उनके फैंस की भीड़ देखने को मिली थी। वहीं उस भारी मात्रा में जमा भीड़ के बीच में एक बच्चा फंस जाने के कारण जोर-जोर से रो रहा था। तभी लौटते समय रणवीर ने उस बच्चे को भीड़ में फंसा रोते - बिलखते देख उसके पास जाकर उसे रेस्कयू किया।

इस इवेंट में शामिल रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल हो गया है। जिसमें साफ देखा जा सकता है, की किस तरह से रणवीर सिंह उस रोते हुए बच्चे को अपनी गोद में लेकर जा रहें है। जिसके बाद लोग उनकी अच्छाई और नेक दिल को देखकर उनके दीवाने हो गये हैं।

 

दरअसल, मुंबई में हुए एक इवेंट में शामिल रणवीर सिंह ने भीड़ में फंसे एक रोते हुए बच्चे को बचाया और उसे अपनी गोद में लेकर खूब लाड किया। जिसका विडियोअब सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। और उस विडिओ को देख कर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

वहीं यह वीडियो जैसी ही वायरल हुआ, उसे देखने के बाद लोग रणवीर की इस नेक दिली की तारीफ कर रहे हैं। और सोशल मीडिया पर उनके इस काम को लेकर तारीफों के पुल बाँध रहें हैं। जिसमे से एक यूज़र ने उनकी तारीफ में लिखा - Awww ... ये बहुत ही स्वीट हैं, रणवीर आप सुपरस्टार हैं लव यू हीरो।

ये भी पढ़ें.....

5वीं सालगिरह पर अनुष्का और विराट ने किया एक-दूसरे को ख़ास तरह से विश

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag