रिया कपूर-करण बुलानी का सालगिरह पर दिखा रोमांटिक अंदाज

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर की शादी की आज पहली सालगिरह है। रिया कपूर आज यानि 14 अगस्त को अपनी शादी की सालगिरह मना रही हैं। उन्होंने बीते साल 2021 में अपने बॉयफ्रेंड करण बुलानी के साथ शादी की थी। ऐसे में रिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपने पति करण बूलानी संग दो रोमांटिक तस्वीरें शेयर की है।

Saurabh Dwivedi
Saurabh Dwivedi

Rhea Kapoor Karan Boolani: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर की शादी की आज पहली सालगिरह है। रिया कपूर आज यानि 14 अगस्त को अपनी शादी की सालगिरह मना रही हैं। उन्होंने बीते साल 2021 में अपने बॉयफ्रेंड करण बुलानी के साथ शादी की थी। ऐसे में रिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपने पति करण बूलानी संग दो रोमांटिक तस्वीरें शेयर की है।

रिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपने पति करण बूलानी संग दो रोमांटिक तस्वीरें शेयर की है। जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ''मेरे पति को पहली सालगिरह मुबारक। जिस रात हमने सगाई की, उससे हमारी एकमात्र तस्वीरें हमारे रिश्ते को पूरी तरह से दर्शाती हैं। बस आप, और मैं सचमुच हर स्थिति में हम खुद को पाते हैं। मुझे बस इतना ही चाहिए। मैं आपको हमेशा के लिए और अधिक प्यार करती हूं। 13 नए साल की पूर्व संध्या, अभी 113 आने बाकी हैं।''

रिया की इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ मनोरंजन जगत की तमाम हस्तियां अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें शादी की पहली सालगिरह की बधाई दे रहे हैं। सोनम कपूर की छोटी बहन रिया कपूर एक जानी-मानी फिल्म प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने फिल्म आयशा, ख़ूबसूरत और वीरे दी वेडिंग का निर्माण किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार रिया और करण के प्यार की शुरुआत साल 2010 में आई फिल्म आयशा के सेट पर हुई थी। सोनम कपूर अभिनीत इस फिल्म को उनकी बहन रिया प्रोड्यूस कर रही थी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)

बता दे कि इस फिल्म के लिए करण बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर रहे थे। इसके बाद से ही दोनों ने एक -दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया और लम्बे रिलेशनशिप के बाद दोनों एक दूसरे के साथ 14 अगस्त, 2021 को शादी के बंधन में बंध गए। आज रिया और करण एक खुशहाल जीवन गुजार रहे हैं और अक्सर कई मौको पर साथ नजर आते हैं।

calender
14 August 2022, 06:47 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

Subscribe to Our YouTube Channel!

Stay updated with our latest videos. Click the button below to subscribe now!