मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं सोनम कपूर, येलो ड्रेस में बेबी बंप की तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी लाइफ एंजाय कर रही हैं।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी लाइफ एंजाय कर रही हैं। हाल ही में सोनम अपनी डिलीवरी के लिए लंदन से इंडिया लौटी हैं। मुंबई एयरपोर्ट से उनकी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आईं हैं, जिनमें वह येलो ड्रेस में बेहद क्यूट दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स सोनम की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

 

कुछ दिन पहले ही लंदन में उनका रॉयल स्टाइल में बेबी शावर किया गया था। अब जानकारी मिली है कि मुंबई में सोनम कपूर का दूसरी बार बेबी शॉवर होगा। फिलहाल इस बेबी शॉवर को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, सोशल मीडिया पर उनके बेबी शॉवर के इनविटेशन कार्ड्स और गिफ्ट हैंपर्स वायरल होते देखे गए हैं, जो इस फंक्शन में शामिल होने वाले लोगों को भेजे गए हैं।

 

उल्लेखनीय है कि सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा ने कुछ सालों तक एक -दूसरे को डेट करने के बाद 8 मई, 2018 को शादी कर ली। शादी के लगभग चार साल बाद अब सोनम और आनंद अपने पहले बच्चे के माता -पिता बनने वाले हैं।   

सोनम के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अपनी अगली फिल्म ब्लाइंड में नजर आएंगी। यह इसी साल के अंत में रिलीज होगी, जिसकी शूटिंग सोनम ने पिछले साल पूरी कर ली थी। 

calender
15 July 2022, 03:56 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

Subscribe to Our YouTube Channel!

Stay updated with our latest videos. Click the button below to subscribe now!