Happy Birthday Sunny Deol: 66 वर्ष के हुए सनी देओल

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

Happy Birthday Sunny Deol: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे है। एक्टर आज 66 वर्ष के हो गये। 19 अक्टूबर 1956 को जन्में सनी देओल को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता धर्मेन्द्र हिंदी फिल्मों के जाने माने अभिनेता थे।

सनी देओल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई से पूरी की। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के मशहूर ओल्ड बेव थियेटर में अभिनय की शिक्षा पूरी की। सन्नी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत अपने पिता की निर्मित फिल्म 'बेताब' से की। वर्ष 1983 में राहुल रवैल के निर्देशन में युवा प्रेम कथा पर बनी यह फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई।

calender
19 October 2022, 02:44 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

Subscribe to Our YouTube Channel!

Stay updated with our latest videos. Click the button below to subscribe now!