डायरेक्टर अनुराग बसु की फिल्म मेट्रो इन दिनों की रिलीज डेट आई सामने

अनुराग बसु और भूषण कुमार की अपकमिंग फिल्म मेट्रो इन दिनों मूवी की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये फिल्म 8 दिसंबर 2023 को थिएटर में लगेगी।

calender
30 January 2023, 05:35 PM IST

बॉलीवुड के पॉपुलर फिल्ममेकर अनुराग बसु कई शानदार फिल्में हिंदी सिनेमा को दी है। उनके फिल्मों की कहानी बहुत ही अलग होती है। अब उनकी एक और फिल्म रिलीज होने वाली है। दरअसल अनुराग बसु और भूषण कुमार की अपकमिंग फिल्म मेट्रो इन दिनों मूवी की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये फिल्म 8 दिसंबर 2023 को थिएटर में लगेगी। इस फिल्म में बॉलीवुड के बड़े-बड़े कलाकार अभिनय करते नजर आएंगे।

मल्टीस्टारर फिल्म मेट्रो इन दिनों

मेट्रो इन दिनों में एक्टर आदित्य रॉय कपूर और एक्ट्रेस सारा अली खान, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मानीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, अनुपम खेर, अली फजल और फातिमा सना भी लीड रोल में नजर आएंगे।

मेट्रो इन दिनों की कहानी

यह फिल्म मल्टीस्टारर है। जिसमें इन सभी की अपनी एक कहानी है जिसे पर्दे पर दिखाया जाएगा। मेट्रो इन दिनों फिल्म आज के युग की कहानी है। इस फिल्म में कपल और उनके रिश्तों के कहानी दिखाई गई है। जिसमें रोजाना की जिंदगी में कैसे आज के समय में उलझने होती है और उन्हें कैसे हैंडल किया जाता है उस पर आधारित है। पूरी फिल्म में कुछ खट्टे-मीठे रिश्तों की कहानी देखने को मिलेगी। आपको बता दें कि इस फिल्म में प्रीतम ने म्यूजिक दिया है।

इस फिल्म को अनुराग बसु ने डायरेक्ट किया है। वहीं फिल्म को भूषण कुमार, तानी बसु और कृष्ण कुमार ने प्रड्यूस किया है। साल 2007 में अनुराग बसु की फिल्म लाइफ इन मेट्रो रिलीज हुई थी। जिसकी कहानी इस फिल्म की तरह ही है। लाइफ इन मेट्रो को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। अपनी इस नई फिल्म को लेकर अनुराग बसु ने कहा था, 'फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' लोगों की और लोगों के लिए एक कहानी है। मुझे भूषण कुमार जैसे 'पावर हाउस' के साथ फिर काम करने में खुशी हो रही है'।

calender
30 January 2023, 05:35 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो