score Card

ट्विंकल खन्ना ने बेटी संग की ऑटो की सवारी, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

ट्विंकल खन्ना और उनकी बेटी का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। शनिवार को जब ट्विंकल खन्ना बेटी नितारा के साथ निकली तो, पैपराजी ने उनका ये वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

बॉलीवुड स्टार को हमेशा मुंबई की सड़कों पर आम इंसान की तरह घूमते हुए देखा जाता है। अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना को उनकी बेटी के साथ मुंबई में ऑटो की सवारी करते हुए देखा गया। ट्विंकल खन्ना और उनकी बेटी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो के सामने आने के बाद फैंस हैरान है कि अक्षय कुमार की पत्नी और उनकी बेटी लग्जरी गाड़ियों को छोड़ आम इंसान की तरह ऑटो की सवारी क्यों कर रही हैं। इस वीडियो में दोनों मां बेटी आपस में कुछ बात करते हंसते नजर आ रहे हैं।

ट्विंकल खन्ना और उनकी बेटी का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। शनिवार को जब ट्विंकल खन्ना बेटी नितारा के साथ निकली तो, पैपराजी ने उनका ये वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। लोगों को उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। उनके वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। तो कई लोगों ने इसे पब्लिसिटी के लिए बताया है।

खबरें और भी हैं...

संध्या बींदणी ने बेशर्म रंग गाने पर किया डांस, फैंस ने किया ट्रोल

calender
08 January 2023, 01:39 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag