ट्विटर पर क्यों ट्रेंड हुआ 'न्यूक्लियर ब्लास्ट'? अचानक से होने लगी रूस-यूक्रेन युद्ध की बात

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर हर दिन कुछ न कुछ ट्रेंड् होता रहता है। शुक्रवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल, तीन फरवरी को 'न्यूक्लियर ब्लास्ट' ट्विटर पर टॉप ट्रेंड किया। बताया गया कि यह ट्रेंड 'यूक्रेन-रूस युद्ध' को लेकर हो रहा था। इसके बाद अचानक से चर्चाएं होने लगी कि रूस-यूक्रेन पर परमाणु हमला तो नहीं वाला है। वहीं कुछ लोग इस ट्रेंड के पीछे की सच्चाई के बारे में पता करने में जुट गए।

Lalit Hudda

हालांकि, कुछ देर बाद ट्विटर पर टॉप ट्रेंड हो रहे न्यूक्लियर ब्लास्ट के बारे में पता चल गया। दरअसल, यह ट्रेंड साउथ के सुपरस्टार 'थलापति विजय' की आने वाली फिल्म को लेकर हो रहा था। इस फिल्म का नाम 'लियो' है और यह थलापति विजय की 67वीं फिल्म है। बता दें कि इस सप्ताह Thalapathy67 इंटरनेट पर अधिक चर्चाओं में रहा है। वहीं इस फिल्म का एक धमाकेदार प्रोमो शेयर किया गया और इसके टाइटल का भी ऐलान हो गया है।

सोशल मीडिया पर प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म लियो को लेकर अपडेट भी जारी की है। जिसमें कहा गया 'थलपति67' के राइट्स ओटीटी और सेटेलाइट पर रिकॉर्ड कीमतों पर बेचे गए हैं। सुपरस्टर थलपति की इस फिल्म को सोशल मीडिया पर यूजर्स न्यूक्लियर ब्लास्ट बता रहे है। इस ट्रेंड के बाद कई यजूर्स कयास लगाने लगे कि रूस ने यूक्रेन पर हमला तो नहीं कर दिया है।

थलापति विजय की फिल्म 'लियो' की रिलीज डेट का भी ऐलान हो गया है। थलपति के फैंस उनकी इस फिल्म का काफी समय से इंतजार कर रहे है। जल्द ही अब उनके फैंस का यह इंतेजार खत्म होने वाला है। लियो 19 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। वहीं फिल्म के टीजर की तैयारी शुरू कर दी गई है।

calender
04 February 2023, 07:56 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो