कैल्शियम की कमी दूर करेंगे ये फूड्स, हड्डियों और दांतों को मिलेगा फायदा

कैल्शियम की कमी से शरीर में कई तरह की बीमारी और कमजोरी आ जाती हैे, ऐसे में कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए कुछ सुपरफूड खाने चाहिए।

calender

शरीर के लिए कैल्शियम बहुत ही जरूरी खनिज के तौर पर गिना जाता है। कैल्शियम दांतों, हड्डियों के साथ साथ शरीर की मांसपेशियों के लिए भी बहुत जरूरी माना जाता है। अगर शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाए तो कमजोर हड्डियां, कमजोर दांत, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों में दर्द, रूखी त्वचा, टूटते नाखून आदि परेशानियां शरीर को घेर लेती हैं। इसलिए स्वस्थ रखने के लिए कैल्श्यिम से भरपूर भोजन को डाइट में शामिल करना चाहिए ताकि शरीर में दिक्कतें ना होने पाएं। डॉक्टर कहते हैं कि एक सामान्य व्यक्ति को नियमित तौर पर 700 मिलिग्राम कैल्शियम की जरूरत होती है जिसे डाइट के जरिए पूरा किया जा सकता  है। 

चलिए जानते हैं कि कैल्श्यिम युक्त डाइट में क्या क्या शामिल है। यानी कौन से फूड्स शरीर को भरपूर कैल्शियम देते हैं।

दूध, दही और पनीर

डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध, दही और पनीर में भरपूर कैल्शियम होता है। इसलिए इनको डेली डाइट में शामिल करना चाहिए। दूध में सबसे ज्यादा कैल्शियम होता है इसलिए रोज एक गिलास दूध का सेवन करना जरूरी होता है। बढ़ते बच्चों की हड्डियों के विकास के लिए दूध बहुत महत्वपूर्ण फूड है जिससे हड्डियों का घनत्व बढ़ता है और हड्डियां मजबूत होती हैं। कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए आप बटर यानी मक्खन भी खा सकते हैं।

सोयाबीन

दूध के बाद सबसे ज्यादा कैल्शियम अगर किसी चीज में है तो वो है सोयाबीन। सोयाबीन कैल्शियम से भरपूर फूड है। आप सोयाबीन की दाल, सोयाबीन से बना पनीर यानी टोफू और सोयाबीन की फलियों को भी खाकर कैल्शियम का इनटेक ले सकते हैं।

ब्रोकोली

ब्रोकोली यानी हरी गोभी बाजार में खूब मिलती है।  इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। रोज ब्रोकोली की सब्जी या सलाद को डाइट में शामिल करके कैल्शियम की कमी को दूर किया जा सकता है।

बादाम

सूखे मेवे में बादाम कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है। एक कप बादाम में 300 मिलिग्राम कैल्शियम मिलता है। इसलिए आप चाहे तो बच्चों को सुबह रोज भीगे हुए बादाम छीलकर देने चाहिए।

मछली

सीफूड की बात करें तो मछली में खूब सारा कैल्शियम पाया जाता है। अगर आप मछली खाते हैं तो अपनी डाइट में मछली को शामिल करके कैल्शियम की कमी दूर कर सकते हैं।

केला

केला भी कैल्शियम का एक बेहतरीन सोर्स है। केले में कैल्शियम के साथ साथ भरपूर मैग्नीशियम भी पाया जाता है जो दांतों और हड्डियों के लिए काफी अच्छा होता है।

पालक

पालक कैल्शियम से भरपूर होता है। हरी सब्जियां  भले ही पसंद ना की जाती हों लेकिन पालक एक पोषक सब्जी है जिसे हर किसी को खाना चाहिए। पालक को आप साग, सब्जी, सूप, बाइल्ड सब्जी के तौर पर खा सकते हैं। आप पालक का जूस भी पी सकते हैं जिससे काफी कैल्शियम मिलता है।   First Updated : Tuesday, 31 January 2023

Topics :