लिवर को मजबूत और स्वस्थ बनाना है तो डाइट में शामिल करे ये फूड्स, नहीं होगी फैटी लिवर की परेशानी

शरीर का स्टोर रूम कहा जाने वाला लिवर जब अनहैल्दी हो जाता है तो लिवर इन्फेक्शन और फैटी लिवर जैसी कई बीमारियां घेर लेती हैं। इसलिए लिवर को स्वस्थ बनाने वाले फूड्स का सेवन करके लिवर को मजबूत बनाए रखना जरूरी है।

Vineeta Vashisth
Vineeta Vashisth
लिवर हमारे शरीर का अहम हिस्सा है। मेडिकल एक्सपर्ट इसे शरीर का स्टोर रूम कहते हैं। इसका स्वस्थ होना बहुत जरूरी है वरना शरीर को कई तरह की और बीमारियां जकड़ लेती हैं। हम जो कुछ भी खाते हैं वो लिवर के अंदर जाकर स्टोर होता है, इतना ही नहीं लिवर शरीर के लिए  जरूरी प्रोटीन, कार्ब्स और  गुड कोलेस्ट्रॉल के उत्पादन के साथ साथ कई तरह के मिनिरल्स और विटामिन आदि को स्टोर करने का काम करता है। लिवर के जरिए ही एल्कोहल, दवाओं और मेटाबॉलिज्म से निकलने वाले टॉक्सिक पदार्थों को तोड़ने और मैनेज करने में शरीर को मदद मिलती है। इस प्रकार देखा जाए तो लिवर को स्वस्थ और सही आकार में रखना शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एक अभिन्न शर्त बन जाता है। आजकल की बेतरतीब लाइफस्टाइल, गलत खानपान और पर्याप्त पोषण की कमी के चलते लिवर जल्दी खराब  हो जाता है। लिवर में सूजन आ जाना, उसका साइज बढ़ जाना और लिवर में इन्फेक्शन जैसी कई बीमारियां इसके चलते लिवर को घेर लेती हैं। लिवर को हैल्दी रखना है तो लाइफस्टाइल में बदलाव के साथ साथ आपको अपने आहार में सही खान पान को शामिल करना चाहिए। चलिए जानते हैं ऐसे फूड्स के बारे में जो हैल्दी लिवर के लिए जरूरी कहे जाते हैं औऱ उन्हें अपनी डाइट में शामिल करना लिवर की सेहत के लिए बहुत अच्छा रहेगा।  
 
लिवर को स्वस्थ रखेंगे ये फूड्स -
 
चकोतरे को ग्रेपफ्रूट भी कहते हैं। ये लिवर के लिए बहुत ही फायदेमंद कहा जाता है। चकोतरे में पाए जाने वाले कुछ एंटीऑक्सीडेंट जैसे नारिंगिनिन और नारिंगिन लिवर को आंतरिक रूप से मजबूत और हैल्दी रखने में मददगार साबित होते हैं। ये लिवर की सूजन दूर करने के साथ साथ लिवर को फाइब्रोसिस को बचाने में हैल्प करते हैं। इनकी मदद से शरीर में फैटी लिवर की बीमारी दूर रहती है।
 
खराब और फैटी लिवर की समस्या में लहसुन का प्रयोग करना काफी फायदेमंद साबित होता है। कच्चा लहसुन का अर्क लिवर में वसा की स्टोरेज कम करता है जिससे फैटी लिवर की परेशानी दूर होती है। 
 
ब्लूबेरी भी लिवर के स्वास्थ्य के लिए अच्छा फल माना जाता है। इन बेरीज में पाए जाने वाले में एंथोसायनिन नामक एंटीऑक्साडेंट लिवर एंजाइम को बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं. ब्लूबेरीज खाने से लिवर मजहबूत बनता है। 
 
पपीता खाने से भी लिवर को मजबूती मिलती है। पपीते की मदद से लिवर को साफ करना आसान होता है और इसके एंटीइंफ्लेमेटरी गुण लिवर सेल्स में सूजन को कम करने का काम करते हैं। पपीते के पत्ते का अर्ख इंसुलिन एक्टिविटी बढ़ाता है जिससे डायबिटीज का स्तर सही रहता है। पपीते की मदद से फैटी लिवर की परेशानी दूर रहती है और इसके सेवन से लिवर में एंजाइम तेज होता है।
 
प्रिकली पीयर यानी कांटों वाली नाशपाती भी लिवर के लिए अच्छी होती है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करके लिवर को क्षतिग्रस्त होने से बचाते हैं। इतना ही नहीं इस नाशपाती का रस लिवर एंजाइम्स को फास्ट करता है जिससे लिवर तेजी से काम कर पाता है और सभी चीजों को मैनेज कर पाता है। 
 
अंगूर भी लिवर को काफी फायदा करता है औऱ इसे अपनी डाइट में शामिल करने से फैटी लिवर की समस्या नहीं होती। अंगूर में पाया जाने वाला विटामिन सी लिवर को डिटॉक्सिफाई करता है और इसकी मदद से लिवर की कोशिकाएं स्वस्थ रहती हैं। 
 
दलिया का सेवन करके भी आप लिवर को स्वस्थ रख सकते हैं। दलिया में पाए जाने वाले बीटा ग्लूकेन्स लिवर को फैटी होने  से बचाते हैं और इसके एंजाइम उत्पादन को तेज करते हैं। 
 
लिवर को स्वस्थ रखना है तो लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव -
 
शराब का सेवन ना करें, शराब का सेवन करने से लिवर खराब हो जाता है। अगर आप पहले से ही लिवर की किसी बीमारी से जूझ रहे हैं तो शराब आपके लिए जहर समान हो सकती है। इसलिए अगर लिवर को स्वस्थ रखना है तो सबसे पहले शराब को ना कहें. 
जंक फूड का सेवन ना करें।  इससे लिवर पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है और इन सभी फूड्स की फैट लिवर को अनहैल्दी बना देती है। 
लिवर को स्वस्थ रखना है तो ज्यादा तले भुने और नमकीन फूड से भी तौबा करनी चाहिए।
ज्यादा पानी पीने से लिवर स्वस्थ रहता है. इसलिए सॉफ्ट ड्रिंक और कोल्ट ड्रिंक की बजाय फलों का रस और पानी पिएंगे तो लिवर स्वस्थ रहेगा।
फल और सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करेंगे तो आपका लिवर हमेशा स्वस्थ रहेगा। इनमें पाया जाने वाला फाइबर लिवर को डिटॉक्सिफाई करता है और लिवर स्वस्थ और सही साइज में रहता है।
 
Disclaimer: यहां पर मौजूद जानकारी के लिए Thejbt.com किसी भी प्रकार की मान्यता और जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को प्रयोग में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
calender
24 March 2023, 03:14 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो