Anjeer Ke Nuksaan: ज्यादा नहीं खाएं अंजीर नहीं तो हो सकता है नुकसान

मेवा खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा किसी भी चीज का सेवन फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। अंजीर (Fig) एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जो खाने में काफी स्वादिष्ट और लाभदायक भी होता है

Anjeer Ke Nuksaan: मेवा खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा किसी भी चीज का सेवन फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। अंजीर (Fig) एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जो खाने में काफी स्वादिष्ट और लाभदायक भी होता है।

अंजीर में कई सारे पौष्टिक गुण होते हैं जो स्वास्थ्य को फायदा पहुंचाते हैं। लेकिन ज्यादा मात्रा में अंजीर खाने से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। अगर आप अंजीर खाते हैं तो इसे सीमित मात्रा में ही खाएं। ज्यादा अंजीर खाने से आपको ये नुकसान हो सकते हैं।

फायदेमंद भी है -

सर्दी के मौसम में अक्सर ड्राय फ्रूट्स का सेवन करने के लिए कहा जाता है। इनमें से एक अंजीर भी है।

परेशानियां हो सकती है -

अंजीर के सेवन से सेहत को फायदा होता है। लेकिन ज्यादा मात्रा में खाने से इससे परेशानियां भी हो सकती है।

हो सकती है पथरी -

अंजीर में आक्सलेट होता है। जिससे पथरी होने का खतरा बना रहता है। यदि पहले से पथरी है तो ज्यादा अंजीर न खाएं।

पाचन में मुश्किल -

अंजीर के ज्यादा सेवन से पेट में भारीपन की परेशानी हो सकती है। सख्त होने से लीवर और आंतों को नुकसान पहुंच सकता है।

हो सकता है माइग्रेन -

अंजीर में सल्फाइट भी होते है जिससे माइग्रेन हो सकता है। सिर दर्द या माइग्रेन होने पर अंजीर ज्यादा नहीं खाने चाहिए।

दांतों को कर सकते हैं कमजोर -

अंजीर में कार्बोहाइड्रेट भी ज्यादा होती है। ज्यादा खाने से दांतों को सड़ाकर कमजोर कर सकते है अंजीर।

कैल्शियम की कमी -

ज्यादा अंजीर खाने से कैल्शियम की कमी हो सकती है। अंजीर में ऑक्सिलेट होते हैं जो शरीर में मौजूद सारे कैल्शियम को अब्सॉर्ब कर लेते है। ऐसे में कैल्शियम की कमी से होने वाले कई रोग भी हो सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Health Tips: क्या आप जानते हैं सब्जियां वजन भी कम करती हैं

calender
03 January 2023, 05:44 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag