कमर औऱ कंधे दोनों के लिए फायदेमंद है पीठ के बल सोना, चेहरे को भी मिलेगा फायदा

अच्छी नींद लेना चाहते हैं तो अपनी सोने की आदत और पोज पर गौर करना जरूरी है. कई बीमारियां केवल सोने के सही पोज से ही कम हो सकती हैं। इसलिए पीठ के बल सोना फायदेमंद पोज कहा गया है।

calender
03 February 2023, 11:11 AM IST
बेहतरीन सेहत के लिए एक अच्छी और गहरी नींद की जरूरत होती है। हर किसी को रात के वक्त सकून की नींद चाहिए ताकि अगले दिन वो स्फूर्ति और ऊर्जा के साथ काम कर सके। लेकिन कई बार गलत पोज के चलते अच्छी नींद भी नहीं आती और शरीर को भी नुकसान होता है। इसलिए अच्छी नींद के लिए सही पोज और सही बल (पीठ या पेट) होने जरूरी है। कुछ लोगों को पेट के बल सोना पसंद आता है तो कुछ लोग पीठ के बल सोना पसंद करते हैं। डॉक्टर कहते हैं कि पेट की बजाय पीठ के बल सोना चाहिए, इसके कई फायदे हैं। चलिए जानते हैं कि पीठ के बल सोने के क्या क्या फायदे हैं। 
 
पीठ के बल सोने के फायदे
पीठ के बल सोने से कमर दर्द में आराम मिलता है। इससे रीढ़ की हड्डी को आराम मिलता है। जो लोग कमर के दर्द से परेशान रहते हैं, उनको रात में पीठ के बल सोना चाहिए और थोड़ी देर के लिए अगर घुटनों के नीचे तकिया लगा लिया जाए तो स्ट्रेचिंग के चलते कमर में होने वाला दर्द कम हो जाता है। इसलिए जिन लोगों को पीठ और कमर दर्द की परेशानी होती है, उन्हें पीठ के बल सोने पर राहत मिलती है।  
 
फाइन्स लाइन से छुटकारा 
पीठ के बल सोने से चेहरे की मांसपेशियों को आराम मिलता है। दरअसल जब हम पेट के बल सोते तो हमारे चेहरा तकिए पर सारा दबाव डालता है जिससे चेहरे  की त्वचा घिसती है औऱ एसेंशियल ऑयल निकलने लगते हैं। इससे चेहरा रूखा और बेजान होता है औऱ त्वचा घिसने  के कारण जल्द ही झुर्रियां दिखने लगती हैं। इसलिए पेट की बजाय पीठ के बल सोना ज्यादा फायदेमंद है। 
 
कंधे का दर्द भी होगा कम
जो लोग काफी समय से कंधे के दर्द यानी स्पॉन्डिलाइटिस से परेशान होते हैं, उन्हें पीठ  के बल सोना फायदा करता है। पीठ के बल सोते समय बहुत ही पतला तकिया गर्दन के नीचे लगाएं और सीधा सोएं। इससे कंधे की मांसपेशियां रिलेक्स मोड में आएंगी। कंधे में दर्द से परेशान लोगों को किसी भी कंधे के बल यानी करवट पर नहीं सोना चाहिए क्योंकि इससे किसी एक कंधे पर ज्यादा दबाव होता है जिससे कंधे में दर्द बढ़ जाता है। 
 
किन लोगों को पीठ के बल नहीं सोना चाहिए
हालांकि पीठ के बल सोने के कई फायदे हैं लेकिन कुछ कंडीशन में डॉक्टर भी पीठ  के बल सोने से मना करते हैं। ह्रदय रोग के मरीजों को, सांस की परेशानी से ग्रसित लोगो को, ज्यादा वजन वाले लोगों को और खर्राटे लेने वाले लोगों को पीठ के बल नहीं सोना चाहिए।
calender
03 February 2023, 11:11 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो