Cow Milk: दिल, आंखें और हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद है गाय का दूध, जानिए इसके अनगिनत फायदे

बच्चों को मां के दूध के बाद सबसे पहले गाय का ही दूध दिया जाता है। गाय का दूध भैंस के दूध की तुलना में काफी हल्का और प्रोटीन से भरपूर होता है।

calender
18 March 2023, 11:49 AM IST
दूध किसी भी इंसान का सबसे पहला आहार होता है। बचपन से लेकर बुढ़ापे तक दूध भारतीयों के लिए मुख्य आहार में शामिल होता है। मां के दूध के बाद गाय के दूध को ही बच्चों के लिए सर्वोत्तम कहा गया है। यूं तो बाजार में गाय के साथ साथ भैंस का दूध भी उपलब्ध है लेकिन गाय का दूध स्वभाव में हल्का होने का कारण जल्दी पचता है और इसके फायदे इसे बेस्ट दूध बनाते हैं। आपको बता दें कि गाय के दूध में भैंस के दूध की तुलना में कम फैट होता है इसलिए वो पचने में भी हल्का होता है और भैंस के दूध के मुकाबले गाय के दूध में ज्यादा प्रोटीन होता है। इसलिए गाय के दूध को बच्चों और बुजुर्गों के लिए खासतौर पर फायदेमंद कहा जाता है। चलिए जानते हैं कि गाय के दूध को पीने से शरीर को क्या क्या फायदे मिलते हैं।
 
गाय के दूध में पोषक तत्व- 
 
गाय के दूध को पीने से ढेर सारी ऊर्जा मिलती है। इस दूध में प्रोटीन, कार्ब्स, के साथ साथ  ढेर सारे मिनिरल्स जैसे कैल्शियम, सोडियम, जिंक और मैग्नीशियम पाए जाते हैं। इस दूध में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन डी और लिपिड्स् में ओमेगा 3  फैटी एसिड और  टोटल मोनोसैचुरेटेड पाया जाता है। 
 
गाय के दूध के फायदे
 
1- गाय का दूध प्रोटीन से भरपूर होता है और ये शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी करता है। खासकर बच्चों के लिए बढ़ती प्रोटीन की जरूरत को पूरा करने के लिए गाय का दूध काफी फायदेमंद साबित होता है। सौ ग्राम गाय के दूध में 3।33 ग्राम प्रोटीन होता है। इसलिए बढ़ते बच्चों की मांसपेशियों के विकास में इसकी अहम भूमिका होती है।
 
2- पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है गाय का दूध 
गाय के दूध में पाया जाने वाला विटामिन बी 12 शरीर में पाचन के लिए अच्छा माना जाता है। गाय के दूध के एक कप में 1।2mg विटामिन बी 12 होता है जो एक दिन के लिए विटामिन बी 12 की आधी जरूरत को पूरा कर देता है। गाय के दूध का लगभग 80% प्रोटीन कैसिइन के रूप में पाया जाता है जो पाचन तंत्र के लिए अच्छा होता है और इसका मुख्य काम पूरी बाडी में कैल्शियम और फॉस्फेट को पहुंचाना है। इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है और  मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है। 
 
3- दिल को मजबूत औऱ स्वस्थ बनाए रखता है गाय का दूध 
गाय का दूध पीने से दिल मजबूत स्थिति में रहता है। गाय का दूध पीने से कोशिकाओं में ब्लड क्लॉट होने की वजह से होने वाला स्ट्रोक का जोखिम कम हो जाता है। गाय के दूध में पाए जाने वाले सैचुरेटेड फैटी एसिड दिल को बीमारियों से दूर रखने में सहायक होते हैं। 
 
4- आंखों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा है गाय का दूध
गाय का दूध आंखो के लिए काफी अच्छा माना गया है क्योंकि इसमें पाया जाने वाला ढेर सारा विटामिन ए आंखों की बीमारियों को दूर रखता है। आपको बता दें कि विटामिन-ए की कमी की से आंखों के रोग जैसे रतौंधी, आंखों के सफेद हिस्से में धब्बे (बिटोट स्पॉट) जैसी कई बीमारियां हमला कर देती है। गाय के दूध में  विटामिन ए की मात्रा 125IU होती है जो आंखों को सेहतमंद बनाती है।
 
5- हड्डियों के लिए काफी जरूरी है गाय का दूध
गाय के दूध में ढेर सारा कैल्शियम और मैग्नीशियम पाया जाता है, इसलिए बढ़ते बच्चों की हड्डियों के विकास के लिए गाय का दूध काफी लाभकारी हो सकता है। इस दूध के सेवन से ना केवल हड्डियां मजबूत होती हैं बल्कि हड्डियों का घनत्व यानी बोन डैंसिटी भी बढ़ती है। 
 
6- प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता  है गाय का दूध
गाय के दूध को प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए  भी जाना जाता है। दरअसल गाय के कच्चे दूध में प्रोबायोटिक्स पाए जाते  हैं जो प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। गाय का कच्चा दूध पीने से कमजोर इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलती है और शरीर को बाहरी हमलों से लड़ने की ताकत मिलती हा। बच्चों के विकास के लिए प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होनी जरूरी है। इसके अलावा अगर गाय के दूध को उबाल कर पिया जाए तो भी इससे प्रतिरोधक क्षमता को बल मिलता है। 
 
7- वजन कंट्रोल करने में कारगर है गाय का दूध
गाय के दूध में एनर्जी और पानी काफी ज्यादा होता है। ये वजन कंट्रोल कर रहे लोगों के लिए काफी लाभकारी होता है। इसमें फैट कम होता है और भैंस या अन्य पशु के दूध की तुलना में इसमें काफी ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका पाचन जल्दी होता है और ये पीने में भी हल्का होता है। इसलिए जो लोग वजन कंट्रोल करना चाहते हैं, उन्हें गाय के दूध का सेवन करना चाहिए।
 
8- दिमाग तेज करता है गाय का दूध
गाय के दूध को  दिमागी विकास के लिए भी काफी लाभकारी माना गया है।  गाय के दूध में पाए जाने वाले ओमेगा-3 फैटी एसिड दिमाग को सही तरह से काम करने के लिए उत्तेजित करते हैं औऱ दिमागी  विकास करते हैं। इससे बच्चों के दिमागी विकास संबंधी विकार के जोखिम कम होते हैं। 
 
9- कैंसर से बचाव करता है गाय का दूध
अगर गाय का  फोर्टिफाइड (अलग से विटामिन और खनिज डालकर तैयार किए गए दूध) का सेवन किया जाए तो शरीर में कैंसर की संभावनाएं कम होती हैं। ऐसे दूध में विटामिन-डी भरपूर मात्रा में होता है जो कोलोरेक्टल कैंसर और ब्लैडर कैंसर के साथ साथ गैस्ट्रिक कैंसर और स्तन कैंसर के जोखिम कम कर देता है।
 
Disclaimer: यहां पर मौजूद जानकारी के लिए Thejbt.com किसी भी प्रकार की मान्यता और जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को प्रयोग में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
calender
18 March 2023, 11:49 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो