शुगर के मरीजों को रात में लेना चाहिए इस तरह का डिनर, जानिए डायबिटीज में डिनर का सही समय

शुगर में खाने पीने में काफी परहेज रखना होता है। चलिए जानते हैं कि शुगर के मरीजों को रात का भोजन कैसा करना चाहिए। साथ ही जानिए कि शुगर में रात का भोजन कितने बजे कर लेना चाहिए

Vineeta Vashisth
Vineeta Vashisth
दुनिया में शुगर यानी डायबिटीज की बीमारी जितनी तेजी से बढ़ रही है, उतनी ही चिंता मेडिकल एक्सपर्ट को खाए जा रही है। शुगर की बीमारी में इलाज और दवा के साथ साथ परहेज पर काफी जोर दिया जाता है। ये देखा जाता है कि शुगर का मरीज ऐसा क्या खाए जिससे उसका शुगर लेवल नियंत्रित रहे। इसके साथ ही शुगर मरीज को ऐसे भोजन से परहेज रखने के लिए कहा जाता है जिसमें ज्यादा शुगर और कार्ब्स होते हैं। ऐसा भोजन उसके ब्लड शुगर को हाई करता है जिससे परेशानियां बढ़ती हैं। चलिए आज बात करते हैं कि शुगर के मरीज का डिनर कैसा होना चाहिए। साथ ही ये  भी जानेंगे कि शुगर मरीजों के डिनर का सही वक्त क्या होना चाहिए ताकि उनके भोजन का पाचन सही से हो सके। 
 
मीठे और कार्ब्स वाले डिनर से बचना चाहिए -
शुगर के मरीजों को रात के वक्त मीठे भोजन और कार्बोहाइड्रेट वाले भोजन से बचना चाहिए। इनसे रात के वक्त भोजन पचने में दिक्कत होगी और शुगर की कॉम्प्लिकेशन बढ़ सकते हैं। इसलिए शुगर के मरीजों डिनर में और डिनर के बाद मीठा यानी डैजर्ट से परहेज करना चाहिए। दरअसल अगर शुगर रोगी रात के भोजन में ज्यादा कार्ब्स खाते हैं तो उनके नींद के पैटर्न में डिस्टरबेंस हो जाता है। 

तले भुने से भी करें परहेज -
शुगर मरीजों को डिनर में ज्यादा हैवी भोजन से बचना चाहिए। दरअसल हैवी भोजन को रात के वक्त पचने में काफी दिक्कत होती है।  इसी प्रकार तला भुना भोजन रात के वक्त सीने में जलन एसिडिटी कर सकता है। इसलिए शुगर के मरीजों को कोशिश करनी चाहिए कि रात के वक्त तला भुना, मैदा वाला और हैवी भोजन ना किया जाए। 
 
आलू और चावल से करें तौबा -
खासकर रात के वक्त शुगर रोगियों को डिनर में आलू की सब्जी या आलू की कोई भी डिश नहीं खानी चाहिए। इसके अलावा डिनर में चावल को भी शामिल नहीं करना चाहिए। 

सूप को दीजिए प्राथमिकता -
डिनर से कुछ देर पहले शुगर रोगियों को वेजिटेबल सूप पर फोकस करना चाहिए। घर में सब्जियों  को उबाल कर बना सूप शुगर मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है. इससे उनके शरीर में पोषण भी जाएगा औऱ पेट भी हल्का रहेगा। 
 
हरी सब्जियों पर कीजिए फोकस -
शुगर के मरीजों को रात में पनीर और अन्य तरह की हैवी सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए। ना ही आलू की सब्जी खानी चाहिए। आपके डिनर में हरी पत्तेदार, बीन्स और हल्के तेल में बनी या स्टीम कुकिंग के जरिए बनी सब्जी का सेवन करना चाहिए। शुगर के मरीज चाहें तो अंडा करी खा सकते हैं  लेकिन अंडे की जर्दी निकाल कर ही अंडा करी बनाए और उसमें मसाले कम होने चाहिए। अगर आपका मन अंडा करी खाने का नहीं है तो आप अंडे की सफेदी को सलाद में मिलाकर सेवन कर सकते हैं।
 
आप रात में मशरूम की सब्जी का सेवन कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखना चाहिए कि सब्जी स्टीमिंग मैथड पर बनी हो या फिर उसे एयर फ्रायर पर पकाया गया हो। 
 
ओट्स और दलिया को बनाएं पहली पसंद -
अगर आप रात को रोटी सब्जी नहीं खा रहे हैं तो आप दलिया खा सकते हैं। ढेर सारी सब्जियों को मिलाकर बना दलिया रात में शुगर मरीजों के लिए परफेक्ट डिनर साबित हो सकता है। ये हल्का रहेगा और आपके बाकी भोजन को भी पचाने में मददगार साबित होगा।
 
रात में दूध पीना चाहिए या नहीं?
इस सवाल पर एक्सपर्ट कहते हैं कि शुगर के रोगियों को डिनर के बाद यानी सोने से पहले दूध का सेवन नहीं करने की सलाह दी जाती है। रात को सोने से ऐन पहले दूध का सेवन करने पर ज्यादा केलौरी शरीर में जाने की संभावना होती है जिससे परेशानी हो सकती है। अगर दूध की तलब लगे तो दालचीनी का पानी शुगर मरीजों के लिए बेस्ट होता है।
 
मोटे अनाज को करें डिनर में शामिल -
शुगर के मरीजों को डिनर में गेंहू की बजाय ओट्स या जौ के आटे की रोटी खानी चाहिए। शुगर के मरीज रात को रागी के आटे से बनी रोटी भी खा सकते हैं और वो अपने डिनर में बाजरे की रोटी को भी शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा रोटी की संख्या एक या दो से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
 
शुगर के मरीजों के लिए डिनर का परफेक्ट टाइम - 
शुगर के मरीजों को रात में ज्यादा देर से डिनर नहीं करना चाहिए। उनके सोने और डिनर में कम से कम तीन से चार घंटे का समय होना चाहिए। इसलिए षुगर रोगियों को रात  7 से 9 बजे के बीच अपना डिनर कर लेना चाहिए। 
 
Disclaimer: यहां पर मौजूद जानकारी के लिए Thejbt.com किसी भी प्रकार की मान्यता और जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को प्रयोग में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
calender
25 March 2023, 06:41 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो