आइए जानते है खाना खाने के बाद चाय पीने के नुकसान

खाना खाने के तुरंत बाद कभी भी चाय नहीं पीनी चाहिए। ऐसा करना सेहत के लिए काफी नुकसान दायक माना जाता है। चाय में कैफीन होता है जो शरीर में कोर्टिसोल या स्टेरॉइड हॉर्मोन रिलीज करता है

Janbhawana Times
Janbhawana Times

Tea After Meal: खाना खाने के तुरंत बाद कभी भी चाय नहीं पीनी चाहिए। ऐसा करना सेहत के लिए काफी नुकसान दायक माना जाता है। चाय में कैफीन होता है जो शरीर में कोर्टिसोल या स्टेरॉइड हॉर्मोन रिलीज करता है। इसके कारण पाचन तंत्र पर असर पड़ता है। जिससे एसिडिटी-गैस और कब्ज जैसी कई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।

पाचन संबंधी समस्याएं -

खाना खाने के तुरंत बाद चाय पीने से पाचन तंत्र पर असर पड़ता है। इससे पेट में एसिड की मात्रा बढ़ जाती है। जिससे अपच और कब्ज जैसी समस्या होने लगती है।

ब्लड प्रेसर -

चाय में कैफीन होता है जो ब्लड प्रेसर को बढ़ा सकती है। हाई बीपी वाले मरीजों को खाना खाने के तुरंत बाद चाय नहीं पीना चाहिए।

दिल के लिए नुकसानदेह -

खाना खाने के तुरंत बाद चाय पीना दिल के लिए हानिकारक है। इसमें कॉर्डियोवैस्कुलर डिजीज होने की संभावना बढ़ जाती है।

आयरन की कमी -

खाना खाने के बाद चाय पीने से शरीर में आयरन की कमी होने लगती है। ऐसे में शरीर आयरन को अवशोषित कम कर पाता है। जिससे खून की कमी होती है।

सिर दर्द -

इस आदत से आपको अपच की समस्या हो सकती है। जिससे सिर दर्द होने लगता है। यह आपके कोर्टिसोल हार्मोन को भी बढ़ाती है।

खून की कमी -

खाना खाने के बाद चाय पीने से शरीर आयरन को अब्जॉर्ब नहीं कर पाता। जिससे खून में हीमोग्लोबिन की कमी होने लगती है। इससे एनीमिया की समस्या पैदा हाे सकती है।

घंटे भर बाद पिएं -

अगर आपको भोजन के बाद चाय पीनी है तो 1 घंटे के बाद ही पिएं। खाना खाने के 1 घंटे के अंदर शरीर खाने में मौजूद आयरन को काफी हद तक पचा लेता है।

calender
28 November 2022, 02:44 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो