कभी खाई है बड़ी अथवा काली इलायची, जानिए इसके फायदे

व्यंजनों की दुनिया मसालों के बिना अधूरी है। दुनिया भर में विभिन्न प्रकार के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें एक नाम बड़ी इलायची का भी है

Dheeraj Dwivedi

व्यंजनों की दुनिया मसालों के बिना अधूरी है। दुनिया भर में विभिन्न प्रकार के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें एक नाम बड़ी इलायची का भी है। अगर आप यह सोच रहे हैं कि इसमें खास क्या है, तो स्टाइलक्रेज का यह लेख आप जरूर पढ़ें। इस लेख में वैज्ञानिक प्रमाण सहित कई शारीरिक समस्याओं पर बड़ी इलायची के फायदे बताए गए हैं।

आप यहां जान पाएंगे कि बड़ी इलायची का उपयोग स्वास्थ्य के लिए किस प्रकार फायदेमंद हो सकता है। यहां एक बात स्पष्ट कर दें कि बड़ी इलायची लेख में बताई गई किसी भी बीमारी का इलाज नहीं है, यह केवल इनके लक्षण और प्रभाव को कम करने में एक सहायक भूमिका निभा सकती है।

स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद -

बड़ी इलायची का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।

मसाले के रूप में होता है उपयोग -

आमतौर पर बड़ी इलायची का मसाले के रूप में उपयोग होता है।

इतने गुण हैं -

बड़ी इलायची एंटीऑक्सीडेंट और एंटीअल्सर तथा एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटी माइक्रोबियल गुणों से भरपूर होती है।

हृदय को रखती है स्वस्थ -

बड़ी इलायची का सेवन हृदय को वस्थ रखता है। इसमें मौजूद पोटेशियम हृदयगति के साथ रक्तचाप को नियंत्रित करता है।

दांतो और मसूड़ों का रखे ख्याल -

बड़ी इलायची का उपयोग दांतों और मसूड़े के संक्रमण को दूर करने में मददगार होता है।

मोटापे को करती है नियंत्रित -

बड़ी इलायची का सेवन मोटापे को नियंत्रित करने में मददगार होता है। इससे शरीर में फैट कम करने में मदद मिलती है।

पेट के विकार के उपचार में सहायक -

पेट से जुड़े विकारों के उपचार में भी बड़ी इलायची का सेवन सहायक होता है।

खबरें और भी हैं...

 

Benefits Of Jaggery Tea: सर्दियों में अमृत तुल्य है गुड़ से बनी चाय

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag