Orange Benefits: वायरल के सीजन में आपकी प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखेगा संतरा, जानिए इसके फायदे

संतरा विटामिन सी से भरपूर फल है, इसे खाने से ना केवल खून बढ़ता है बल्कि इसके सेवन से दिल भी स्वस्थ रहता है और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

Vineeta Vashisth
Vineeta Vashisth
बदलते मौसम में सबसे ज्यादा वायरल फीवर का खतरा बढ़ जाता है। दअरसल बदलता मौसम संक्रामक बीमारियां फैलाने वाले बैक्टीरिया के लिए सबसे अच्छा वक्त होता है जब वो शरीर पर हमला बोल देते हैं। ऐसे में वो लोग इनका सबसे पहले शिकार बनते हैं जिनके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। वहीं जिनकी प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है वो लोग इन बैक्टीरिया से लड़ पाते हैं और जल्दी रिकवर होते हैं। ऐसे में बदलते मौसम में सबको अपनी प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करना जरूरी हो जाता है। संतरा ऐसा फल है जिसमें प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के सारे गुण हैं। विटामिन सी से भरपूर संतरा एक सिट्रिक फल है जो स्वाद में खट्टा और मीठा होता है लेकिन इसके सेवन से ना केवल इम्यूनिटी पावर मजबूत होती है बल्कि शरीर अन्य कई बीमारियों से भी दूर रहता है। चलिए जानते हैं कि संतरे के शरीर को क्या क्या फायदे होते हैं।
 
संतरे के पोषक तत्व
 
संतरे में ढेर सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। संतरे में विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी की मौजूदगी होती है। इसके अलावा संतरे में एमिनो एसिड, कैल्शियम, आयोडीन, फॉस्फोरस, सोडियम जैसे तमाम मिनिरल्स पाए जाते हैं। संतरा घुलनशील फाइबर से भी भरपूर फल है और इसके सेवन से पाचन तंत्र अच्छा होता है।  
 
पाचन तंत्र को मजबूत करता है संतरा
संतरे में घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर पाए जाते हैं। इसके सेवन से पाचन तंत्र स्मूद  और मजबूत होता है और मेटाबॉलिज्म भी बेहतर होता है। ये फल पेट और आंतों को स्वस्थ बनाने में काफी लाभकारी साबित होता है। कब्ज, एसिडिटी और अफारे की समस्या को दूर करने के लिए संतरा बेस्ट ऑप्शन है। 
 
आंखों के स्वास्थ्य को बनाए रखता है संतरा
संतरे मं पाए जाने वाले कैरोटीनॉयड से आंखों को काफी लाभ मिलता है। कैरोटीनॉयड में मौजूद विटामिन ए आंखों में म्यूकस मेम्ब्रेन को बेहतर रखने में मददगार साबित होता है। एज रिलेटेट आंखों की बीमारियों में भी विटामिन ए की मदद से काफी मदद मिलती और आंखें लंबे समय तक स्वस्थ रहती हैं।
 
मौसमी बीमारियों से बचाता है संतरा
संतरे में पाया जाने वाला विटामिन सी शरीर के इम्यून सिस्टम को दुरुस्त करता है और इसकी वजह से शरीर मौसमी बीमारियां जैसे वायरल फीवर, सर्दी जुकाम आदि दूर रहती हैं। इसकी वजह से संक्रमण फैलाने वाले कीटाणु शरीर पर हमला नहीं कर पाते। 
 
यूरिक एसिड और गठिया में फायदेमंद
संतरा खाने  से गठिया की दिक्कत में आराम मिलता है। संतरे में मौजूद टीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण गठिया के दर्द को कम करते हैं। इसके सेवन  से शरीर में जमा यूरिक एसिड भी टूटकर शरीर से बाहर निकल जाता है।
 
कैंसर के खतरे को कम करता है संतरे का सेवन
रोज एक संतरे का सेवन करके आप कैंसर जैसी बीमारी से दूर रखता है। दरअसल संतरे में डी-लिमोनेन नामक फेफड़ों के कई तरह के कैंसर जैसे त्वचा का  कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर को रोकने में मददगार साबित होता है। संतरे में मौजूद ढेर सारा विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत करते हैं जिससे शरीर कैंसर से लड़ने में कामयाब होता है। इसके असलावा संतरे में पाया जाने वाले एस्कॉर्बिक एसिड और बीटा कैरोटीन कैंसरको दूर रखने में सहायक साबित होतें हैं। 
 
दिल के लिए अच्छा है संतरा
संतरे के अंदर पाया जाने वाला पोटैशियम और विटामिन-सी दिल की सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।  संतरे में भीतर मौजूद पोटैशियम हाई बीपी, हार्ट-अटैक और स्ट्रोक के खतरे को कम करने में लाभकारी साबित होते हैं। विटामिन सी बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करके दिल को सुरक्षित बनाता है। 
 
किडनी स्टोन के लिए फायदेमंद
संतरे में सिट्रिक  एसिड पाया जाता है और संतरे के रस को पीने से किडनी यानी गुर्दे की पथरी को बाहर निकालने में आसानी होती है। संतरे के रस में मौजूद साइट्रिक गुर्दे में मौजूद क्रिस्टल को पथरी बनने से रोकने में मदद करता है।  
 
खून बढ़ाने में मददगार है संतरा
संतरे में मौजूद विटामिन सी की मदद से शरीर में आयरन के अवशोषण को मदद मिलती है जिससे शरीर में तेजी से हीमोग्लोबिन बनता है और खून की कमी दूर हो जाती है। इसलिए संतरे को खून बढ़ाने में मददगार कहा गया है।
 
संतरा कब नहीं खाना चाहिए - 
 
सुबह खाली पेट संतरा नहीं खाना चाहिए। सुबह खाली पेट संतरे का जूस भी नहीं पीना चाहिए क्योंकि इससे मेटाबॉलिज्म खराब होता है और वजन बढ़ने का खतरा पैदा हो जाता है।
रात के वक्त भी संतरा नहीं खाना चाहिए।
जिन लोगों को खट्टे फलों से एलर्जी है, उनको भी संतरा नहीं खाना चाहिए। 
अगर डायबिटीज है तो संतरे का सेवन कम ही करना चाहिए। संतरे का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए।
संतरे में ढेर सारा फाइबर पाया जाता है औऱ इसके ज्यादा सेवन से अपच, पेट में दर्द, ऐंठन और डायरिया की दिक्कत हो सकती है।
calender
18 March 2023, 07:35 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो