Health Tips: पॉजिटिव एनर्जी के लिए रोजाना करें इन फूड्स का सेवन, रहेंगे स्वस्थ और फिट

शरीर को एक्टिव और फिट बनाए रखने के लिए एनर्जी जरूरी है। इसके लिए आपको हेल्दी डाइट लेनी चाहिए। कई बार ऐसा होता है कि अचानक से शरीर में एनर्जी की कमी लगने लगती है। दिन भर आलस और थकान महसूस होती है

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

Full Of Energy Food: शरीर को एक्टिव और फिट बनाए रखने के लिए एनर्जी जरूरी है। इसके लिए आपको हेल्दी डाइट लेनी चाहिए। कई बार ऐसा होता है कि अचानक से शरीर में एनर्जी की कमी लगने लगती है। दिन भर आलस और थकान महसूस होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि शरीर में एनर्जी की कमी होने लगती है। शरीर को फुर्तीला बनाने के लिए आप हम आपको ऐसी चीजें बता रहे हैं जो तुरंत एनर्जी देती हैं।

सुस्ती महसूस होना -

सर्दी के मौसम में अक्सर सुस्ती महसूस होती है और बदन भी थका-थका सा रहता है। जिसका असर हमारे रोजमर्रा के कामों पर भी पड़ता है।

इंस्टेंट एनर्जी -

ऐसे में आप इन चीजों का सेवन कर सकते हैं। जो आपको न केवल इंस्टेंट एनर्जी देगा बल्कि आपकी बॉडी को पूरी तरह से चार्ज कर देगा।

केला -

तुरंत एनर्जी पाने के लिए आपको डाइट में केला शामिल करना चाहिए। इसके अलावा अगर आपको एनर्जी की कमी लगे तो तुरंत केला खा लें।

कॉफी -

एनर्जी ड्रिंक में कॉफी भी शामिल है। अगर आपको एनर्जी की कमी लगे तो तुरंत कॉफी पी लें। कॉफी पीने से थकान और नींद तथा एनर्जी की कमी दूर होती है। कॉफी को एनर्जी का एक अच्छा सोर्स माना गया है।

शकरकंद -

तुरंत एनर्जी पाने के लिए आप शकरकंद खा सकते हैं। शकरकंद सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। इसका सेवन करने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरी हो जाती है।

खजूर -

खजूर को फुल ऑफ एनर्जी फूड माना जाता है। अगर आपको थकान और कमजोरी महसूस हो रही है तो खजूर का सकते हैं। इसमें नेचुरल शुगर होता है जो आपको तुंरत एनर्जी देता है।

अखरोट -

अगर आपको दिन भर की थकान दूर करनी है और ऊर्जा स्तर को बढ़ाना है तो मुट्ठीभर बादाम और काजू या फिर अखरोट खाएं।

calender
29 January 2023, 06:20 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो