Health Tips: सर्दियों में खाएं ये सुपरफूड्स, 1 हफ्ते में होगा वजन कम

सेहतमंद रहने के लिए अपने खानपान पर ध्यान देना बेहद जरूरी होता है। बता दें कि कुछ सुपरफूड्स पोषक तत्वों का पावरहाउस होते हैं। जो सेहत में सुधार करते हैं और हमें कई बीमारियों की चपेट में आने से बचा सकते हैं

calender
27 January 2023, 02:57 PM IST

Superfoods For Daily Diet: सेहतमंद रहने के लिए अपने खानपान पर ध्यान देना बेहद जरूरी होता है। बता दें कि कुछ सुपरफूड्स पोषक तत्वों का पावरहाउस होते हैं। जो सेहत में सुधार करते हैं और हमें कई बीमारियों की चपेट में आने से बचा सकते हैं। इतना ही नहीं बल्कि ये फूड्स हमारे वजन को कम करने में हमारी मदद कर सकते हैं।

वहीं अगर आप डाइट में इन सुपर फूड्स को शामिल करते हैं, तो आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को भी कम कर सकते हैं। तो आइए हम आज यहां आपको बताएंगे कि आपको किन सुपरफूड्स को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए?

पोषक तत्वों के पावरहाउस -

आपको बता दें कि कुछ फूड्स पोषक तत्वों का पावरहाउस होते हैं। जो पोषण के साथ ही वजन को कम करने में भी सहायता करते हैं।

बीमारियों से बचाव -

अगर इन सुपरफूड्स को आप रोजाना के डाइट में शामिल करते हैं तो आप कई बीमारियों से बच सकते हैं।

आंवला -

आंवला एंटीऑक्सीडेंट विटामिन-सी और आयरन तथा कैल्शियम का एक बड़ा स्त्रोत है। इसके नियमित सेवन से से इम्यूनिटी और मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। इसके सेवन से बालों और स्किन से जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

दही -

दही में भरपूर मात्रा में गुड बैक्टीरिया और कैल्शियम होता है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं और इम्यूनिटी बूस्ट होती है साथ ही यह ट्रेस मिनरल्स मैग्नीशियम को भी बढ़ाता।

तुलसी के पत्ते -

तुलसी के पत्ते अच्छी सेहत के लिए आवश्यक प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं। ये तनाव को दूर करने और संक्रमण से बचाने साथ ही घावों का इलाज करने में मदद मिलती है।

हल्दी -

हल्दी में एक्टिव संघटक करक्यूमिन पाया जाता है जिसके बहुत सारे लाभ है। इसके रोजाना सेवन से दर्द और सूजन तथा इंफेक्शन से राहत मिलती है।

पपीता -

पपीता विटामिन ए और सी तथा ई से भरपूर होता है। इसमें रोग प्रतिरोधकता क्षमता बढ़ाने की अद्भुत शक्ति होती है।

calender
27 January 2023, 02:57 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो