jaifal Benefits: अनिद्रा की परेशानी दूर करता है जायफल, पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाए, जानिए इसके ढेर सारे फायदे

जायफल एक आयुर्वेदिक जड़ीबूटी है जिसका उपयोग सदियों से सेहत संबंधी फायदों के लिए किया जा रहा है। ये दिल और दिमाग दोनों के लिए फायदेमंद है।

Vineeta Vashisth
Vineeta Vashisth
आयुर्वेद में लगभग हर मसाले को स्वास्थ्य के लिए शानदार बताया गया है। इन्ही में से एक मसाला है जायफल। जायफल स्वाद में मीठा और सुगंध देने वाला मसाला है जो दक्षिण भारत के साथ साथ एशियाई देशों और इंडोनिशिया के आस पास के इलाकों में उगाया जाता है। ये मसाला आपको भारतीय घरों में  दिखेगा और गर्म मसाले को बनाने में भी इसका इस्तेमाल होता आया है। जायफल और जावित्री को लोग एक ही मसाला समझने की भूल करते हैं। हालांकि ये दोनों ही मसाले एक ही पौधे से निकलते है लेकिन जहां जायफल पौधे का बीज है और जावित्री उस बीज का छिलका होता है। जायफल सेहत की नजर काफी फायदेमंद मसाला है जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ साथ शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाता है। चलिए  जानते हैं कि जायफल के शरीर को क्या क्या फायदे मिलते हैं।
 
जायफल में मिलने वाले पोषक तत्व
 
जायफल में ढेर सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें  कॉपर, विटामिन बी1, बी6, फोलेट, फाइबर थियामिन और मैक्लिग्रामम समेत मैग्नीशियम और कई एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं। इसके एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण काफी फायदा करते हैं। जायफल में पाया जाने वाला मैग्नीशियम दिमाग के लिए अच्छा होता है क्योंकि ये  दिमाग को रिलेक्स करने वाले सेरोटोनिन को उत्तेजित करता है। जायफल का तेल बच्चों के लिए मालिश के दौरान काम आता है। वहीं इसके तेल से बना साबुन भी शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। खासकर छोटे बच्चों के लिए जायफल काफी फायदेमद होता है। सौ ग्राम जायफल में 20 ग्राम फाइबर होता है, 49।29 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और साढे पांच ग्राम प्रोटीन होता है जो बढ़ते बच्चों की सेहत के लिए काफी लाभकारी सिद्ध होता है। 
 
बाल रोग में काफी फायदा करता है जायफल
 
छोटे बच्चों की ताकत बढ़ाने और उनकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए जायफल काफी फायदेमंद साबित होता है। नौ माह से ऊपर की उम्र के बच्चों की जायफल घिस कर दूध के साथ सेवन कराया जाए तो उनकी खांसी, सर्दी जुकाम आदि दूर हो जाते हैं। इसके साथ ही बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। जायफल को घिस कर मां के दूध में मिलाकर शहद के साथ बच्चे को चटाया जाए तो बच्चे की मेमोरी तेज होती है। 
 
दांत दर्द को दूर करता है जायफल
 
जायफल का उपयोग दांत दर्द को दूर करने के लिए किया जाता  है। इसके एंटी बैक्टीरियल गुण दांत के बैक्टीरिया को खत्म करके दांत का संक्रमण दूर करते हैं और दांत को स्वस्थ बनाते हैं। जायफल के चूर्ण के साथ साथ जायफल का तेल भी दांतों के लिए फायदेमंद होता है। 
 
जिन लोगों को नींद ना आने की बीमारी है यानी ऐसे लोग जो अनिद्रा के शिकार होते हैं, उनके लिए जायफल काफी फायदेमंद माना जाता है। जायफल में मैन्थॉल के गुण होते हैं जो नींद लाने में सहायक होते हैं। इसके अलावा जायफल में पाया जाने वाला मैग्नीशियम दिमाग को शांत करके नींद लाने में मदद करता है।  
 
जायफल की मदद से किडनी की पथरी बाहर निकालने में मदद मिलती है क्योंकि ये मूत्र का प्रवाह बढ़ाता है जिसकी मदद से स्टोन को बाहर निकालने में मदद  मिलती है।
 
जायफल में पाए जाने वाले ढेर सारे एंटी ऑक्सिडेंट कैंसर कोशिकाओं को पनपने से रोकते हैं जिससे कई प्रकार के कैंसर के जोखिम कम हो जाते हैं।
 
जायफल के उपयोग से पुरुषों में कामेच्छा और शारीरिक शक्ति बढ़ाने में मदद मिलती है। कहा जाता है कि जायफल को दूध के साथ मिलाकर सेवन  करने से कामेच्छा में इजाफा होता है और पुरुषों में इरेक्टाइल डिसफ्यूजन की परेशानी भी कम होती है। 
 
दिमाग तेज करने के लिए जायफल काफी हेल्पफुल है। जायफल के प्रयोग से अल्जाइमर की बीमारी के जोखिम कम होते हैं। दरअसल जायफल में मैरिस्टिकिन और मैक्लिग्नान जैसे एंजाइम होते हैं जो दिमाग का विकास करते हैं औऱ दिमागी बीमारियों की संभावना कम करते हैं। जायफल के सेवन से मेमोरी तेज होती है और व्यक्ति चीजों को याद रखने में कामयाब होता है। 
 
जायफल का प्रयोग करके पेट और पाचन तंत्र को मजबूत किया जा सकता है।  इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन तंत्र की परेशानियों जैसे पेट में दर्द, अपच एसिडिटी और ऐंठन आदि को दूर करके पाचन तंत्र को स्मूद करता है। 
 
इसके साथ ही जायफल कोलेस्ट्रोल का स्तर नियंत्रित करने, वजन घटाने, इम्यून सिस्टम मजबूत करने, मुंहासे कम करने, डिप्रेशन कम करने और शुगर का लेवल नियंत्रित करने के मामले में भी काफी फायदेमंद साबित होता है।
 
Disclaimer: यहां पर मौजूद जानकारी के लिए Thejbt.com किसी भी प्रकार की मान्यता और जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को प्रयोग में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
calender
18 March 2023, 02:07 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो