जामुन की गुठली ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के साथ करेगी ये फायदे भी, यहां जानें

जामुन ही नहीं जामुन की गुठलियां भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं, इनके सेवन से शुगर, हाई बीपी जैसी कई बीमारियां दूर रहती हैं।

Vineeta Vashisth
Vineeta Vashisth
गर्मियां आने वाली हैं और ऐसे में बाजारों में बैंगनी रंग के खूबसूरत जामुन की भरमार दिखने वाली है। जामुन खाने में खूब अच्छा लगता है लेकिन अगर आप जामुन खाकर उसकी गुठली फैंक देते हैं तो यकीनन आप जामुन की गुठली के फायदे नहीं जानते होंगे। जी हां जामुन जितना फायदेमंद फल है, उतनी ही पौष्टिक जामुन की गुठलियां हैं। इसलिए अगली बार जब आप जामुन खाएं तो उनकी गुठलियों यानी बीजों को फैंकने की बजाय सहेज कर रख लेंगे। चलिए बताते हैं कि जामुन की गुठलियां आपके लिए कितनी फायदेमंद हैं। 
 
ब्लड शुगर को नियंत्रित करती हैं जामुन की गुठलियां
जामुन की गुठलियां एंटी डायबिटिक गुणों से भरपूर हैं। इनका सेवन करने से ब्लड में शुगर का लेवल कंट्रोल में रहता है। इसलिए ब्लड शुगर की आयुर्वेदिक दवाओं में जामुन की गुठलियां और बीज पीस कर मिलाए जाते हैं। आप डायबिटीज में जामुन की गुठली को पीस कर उसके पाउडर को खाएंगे तो शरीर में इंसुलिन का उत्पादन भी होता है। 
 
कब्ज, ब्लोटिंग और गैस में करे फायदा
जामुन की गुठलियों को सुखाकर पीस लें और डिब्बे में भरकर रख लें। जब भी पेट में ब्लोटिंग, अफारे, कब्ज या गैस की दिक्कत हो तो इस पाउडर की फंकी लेने पर आराम मिलता है। अगर आप जामुन की गीली गुठली को ही एक्सट्रेक्ट करते हैं तो इससे निकलने वाला तेल भी पाचन तंत्र को मजबूत करता है।जा्मुन की गुठली में पाया जाने वाला क्रूड फाइबर मेटाबॉलिज्म को मजबूत करता है। 
 
उच्च रक्तचाप में करे फायदा 
जामुन की गुठली में खूब सारा एलेजिक एसिड होता है जो शरीर में बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक भूमिका निभाता है। इसलिए जो लोग हाई बीपी से परेशान रहते हैं, उन्हें जामुन की गुठली का सेवन करना चाहिए। 
 
विटामिन सी की कमी दूर करे
जामुन की गुठली में खूब सारा विटामिन सी पाया जाता है। इसके सेवन से दांत मजबूत होते हैं और मसूड़ों की परेशानियां दूर होती हैं। खासकर पायरिया से पीड़ित लोगों के लिए जामुन की गुठली बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होती है। 
 
स्किन की बेहतरी के लिए जामुन की गुठली
जामुन की गुठली स्किन के लिए बहुत फायदा करती है। इसमें खूब सारा एंटी ऑक्सिडेंट होता है जो त्वचा से फ्री रेडिकल्स को कंट्रोल में करने के साथ साथ पोषण भी प्रदान करती है। 
 
कैसे करें सेवन
जामुन की गुठली को साफ करके, उसके ऊपर से छिलका उतार दिया जाता है। इसके अंदर के हरे भाग को खाया जाता है। आप इस हरे भाग को चटनी के रूप में, जूस बनाकर, सब्जी बनाकर, चूर्ण या पाउडर के रूप में सेवन कर सकते हैं।
calender
03 February 2023, 12:32 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो