तेजी से भागती दौड़ती जिंदगी में लोग सेहत के प्रति ध्यान नहीं रख पातें। कई बार पोषण की कमी और अन्य बीमारियों की वजह से शरीर में खून की कमी हो जाती है और शरीर तेजी से बीमार होने लगता है। ऐसे में प्रतिरोधक क्षमता भी कमजोर हो जाती है। शरीर में खून की कमी पूरी करने के लिए कीवी फल बहुत ही लाभदायक माना जाता है। कीवी फल में ढेर सारा आयरन होता है जिससे हीमोग्लोबिन की कमी जल्द पूरी होती है। हालांकि ये थोड़ा महंगा आता है लेकिन इसके स्वास्थ्य लाभ जानेंगे तो इसकी कीमत आपको किफायती ही लगेगी। इसके अलावा भी कीवी फल शरीर के लिए बहुत तरह से फायदा करता है। चलिए जानते हैं कि कीवी फल खाने से शरीर को क्या क्या फायदे मिलते हैं।  
 
कीवी फ्रूट के पोषक तत्व
बाहर से भूरा और अंदर से हल्का भूरा दिखने वाला कीवी फल स्वाद में मीठा होता है। इसके अंदर काले काले बीज होते हैं। आजकल सभी तरह के सुपरस्टोर मं यह आसानी से मिल जाता है। इसे कई जगह चाइनीज गूजबेरी भी कहते हैं। कीवी में विटामिन सी, विटामिन ई, विटीमिन के अलावा खनिज जैसे पोटेशियम और फोलेट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर, कार्ब्स, कैल्शियम, मेग्नीशियम, फासफोरस, सोडियम, जिंक, कॉपर और सेलेनियम भी पाया जाता है। कीवी के गुणों की बात करें तो इसमें पाए जाने वाले  एंटीऑक्सीडेंट शरीर को बीमारियों से मुक्त रखते हैं। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-हाइपरटेंसिव गुण बीपी और ब्लड क्लॉटिंग में आराम दिलाते हैं।
 
कीवी के फायदे
 
दिल के लिए कीवी फ्रूट काफी अच्छा माना जाता है। इसके सेवन से ह्रदय रोग की संभावनाएं घटती है। अगर कुछ दिन लगातार कीवी खाया जाए तो प्लेटलेट हाइपरएक्टिविटी, प्लाज्मा लिपिड व हाई बीपी को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। कीवी में पाए जाने वाले कार्डियो प्रोटेक्टिव गुण दिल के दौरे और दिल की अन्य बीमारियों से बचाव करने में कारगर साबित होते हैं। 
 
खून बढ़ाता है कीवी
कीवी में ढेर सारा आयरन पाया जाता है। इसकी मदद से शरीर में लाल रक्त कोशिकाओ को बढ़ाने में मदद मिलती है। कीवी फल के सेवन से एनीमिया की समस्या में आराम मिलता और एनीमिया की वजह से होने वाले रोगों को दूर रखने में मदद मिलती है। 
 
कीवी में पाया जाने वाला ढेर सारा फाइबर और लैक्सेटिव गुण जहां पेट को साफ रखते हैं वहीं पाचन तंत्र को भी मजबूत रखते हैं। इसकी मदद से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और फाइबर के चलते वजन को भी नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। कब्ज से परेशान लोगों को कीवी फल बहुत ही जल्दी राहत देता है। 
 
शुगर में कीवी फल काफी फायदा करता है। कीवी फल में पाया जाने वाला विटामिन सी  इंसुलिन प्रतिरोध में कमी लाता है और  शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में हेल्प करता है। इसका ग्लाइकोसेमिक इंडेक्स कम होता है जिसकी वजह से शुगर में इसे खाना फायदेमंद होता है। 
 
प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में कीवी फल का बहुत बड़ा योगदान होता है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत करता है। कीवी फल में विटामिन-सी के साथ साथ कैरोटिनॉइड और पॉलीफेनोल के साथ ढेर सारा फाइबर पाया जाता है। इससे शरीर का सुरक्षा कवच मजबूत होता है और बैक्टीरिया जनित और मौसमी बीमारियां दूर रहती हैं। 
 
हाई बीपी के लिए कीवी फल खाने के बहुत फायदे हैं। इसमें पाया जाने वाला एंटी-हाइपरटेंसिव गुण उच्च रक्तचाप को कंट्रोल में रखता है जिसकी वजह से हाई बीपी और उसके जोखिम कम होते हैं। 
 
कीवी फल खाने से नींद अच्छी आती है। दरअसल कीवी फ्रूट में पाया जाने वाला एंटीऑक्सिडेंट और सेरोटोनिन नामक हार्मोन अच्छी नींद लाने में सहायक होता है। इसलिए अगर नींद संबंधी दिक्कतें हैं तो कीवी फ्रूट खाने से फायदा मिल सकता है।
 
कीवी में पाया जाने वाला फोलेट और विटामिन सी प्रेग्नेंसी में बहुत फायदा करता है। फोलेट की मदद से होने वाले बच्चे में दिमाग और रीढ की हड्डी से जुड़े विकार नहीं होते। 
 
कीवी फ्रूट में पाए जाने वाले ल्यूटिन और जियाजैंथिन फाइटोकेमिकल्स आंखों की सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते है। इसके सेवन से उम्र संबंधित आंखों की बीमारियों का खतरा दूर होता है। 
 
ब्लड क्लॉटिंग की समस्या में कीवी फ्रूट का सेवन करना लाभकारी होता है। इसमें पाया जाने वाला एंटीथ्रोम्बोटिक शरीर में खून का थक्का नहीं जमने देता। इससे बीपी, हार्ट की समस्याएं दूर रहती हैं।