क्या आप भी दांत से नाखून कुतरते हैं? सेहत पर होगा बुरा असर, इन उपायों से छूटेगी ये आदत

दातों से नाखून चबाने के कई कारण हो सकते हैं। कई बार लोग एकाग्रता के चलते या कई बार तनाव के चलते दांतों से नाखून कुतरने लगते हैं। इस आदत से सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं।

Vineeta Vashisth
Vineeta Vashisth
आपने अपने आस पास कई लोगों को देखा होगा जो काम करते समय या कुछ सोचते समय दांत से नाखून काटते रहते हैं। दांत से नाखून काटना या चबाना एक आदत है जो तनाव, चिंता, एकाग्रता या कुछ मानसिक अवस्थाओं के चलते बनती है। ये आमतौर पर बचपन में शुरू होती है और उम्र बढ़ने के साथ साथ बढ़ती जाती है। सेहत की नजर से देखें तो दांत से नाखून कुतरना या काटना बहुत ही बुरी आदत है जिसे जितनी जल्दी हो सके, छोड़ देना चाहिए। लेकिन आदत तो आदत है, इसलिए इसे जल्दी छोड़ना आसान नहीं हो पाता। 
 
दांत से नाखून कुतरने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इससे ना केवल नाखूनों की सेंसेटिव त्वचा को नुकसान पहुंचता है बल्कि मुंह में संक्रमण होने के  चांस बढ़ते हैं। कई बार लगातार नाखून चबाने से दांतों पर भी बुरा असर पड़ता है उनका घिसाव तेज हो जाता है जो आगे जाकर दांत उम्र से पहले गिरने का कारण बनता है। 
 
नाखून चबाने से नाखून के आस पास की त्वचा उखड़ जाती है जिससे त्वचा में सूजन और संक्रमण पैदा हो जाता है। इतना ही नहीं अगर कोई नाखूनों को लगातार चबाता है तो इससे नाखून के सेंसेटिव टिशूज भी डेमेज हो जाते हैं जिनसे नाखून कमजोर होने लगते हैं।
 
नाखून चबाने का दांतों पर बहुत ही बुरा असर पड़ता है। इससे दांतों पर जोर पड़ता है जिससे मसूड़े कमजोर होकर संक्रमण के शिकार हो जाते हैं। 
 
नाखून चबाने से नाखूनों में जमा गंदगी मुंह के जरिए पेट में जाती है जिससे शरीर में संक्रमण होने की आशंका बनती है। पेट खराब होना इसका एक आम लक्षण है। इतना ही नहीं इस इन्फेक्शन की वजह से किडनी और  लिवर पर भी बुरा असर पड़ता है और ये दोनों चीजें संक्रमण होकर बीमार करती हैं।
 
कैसे  करें बचाव -
 
1- इस आदत को जल्दी छोड़ने के लिए कोशिश करें। अपने परिवार वालों से कहें कि जब आपको भी नाखून चबाता देखें, आपको टोक दें। 
2- अपने नाखूनों को इतना छोटा रखें कि वो आपके दांत में ना आ सकें। इससे नाखून चबाने की आदत में कमी आएगी। 
3- नाखूनों में खराब नेल पालिश लगा लगाने से भी ये आदत छोड़ी जा सकती है। 
4- बच्चा नाखून चबा रहा है तो उसके नाखूनों में विनेगर लगा दें। इससे जल्दी उसकी नाखून चबाने की आदत छूट जाएगी। 
5- मुंह में मिश्री, चुइंगगम आदि चबाएं। इससे नाखून मुंह तक नहीं जाएंगे।
calender
09 February 2023, 12:03 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो